Diwali 2022 – लखनऊ में आज से इन 20 जगहों पर दिवाली तक लगा रहेगा पटाखों का बाजार

दिवाली के पावन अवसर पर आतिशबाजी के लिए लखनऊ में पटाखों की बिक्री के लिए शहर में 20 जगहों पर अगले 4 दिन अस्थायी दुकानें लगेंगी। इन 20 अस्थायी दुकानों पर करीब 500 पटाखे की दुकाने लगेंगी। व्यापारियों को टीन शेड में दुकान लगाने के लिए कहा गया है और दो फीट की दूरी होगी। हर दुकान पर करीब 200 लीटर पानी की व्यवस्था भी करनी होगी। और लाल रंग की बाल्टियों में बालू भर कर रखनी होगी और दुकान के आसपास धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

शहर में पटाखों की अस्थायी दुकान की अनुमति के लिए करीब 900 दुकानदारों ने आवेदन किया था, और ज्यादातर दुकानदारों को पटाखा बिक्री का अस्थायी लाइसेंस भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अगर कोई पटाखे की दुकान लगाना चाहता है तो वह जेसीपी लॉ एंड आर्डर के कार्यालय में आवेदन कर सकता है।

इन 20 जगहों पर लगेंगी पटाखों की दुकान

जेसीपी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि पटाखों का बाजार 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सुबह 10:30 बजे से रात 10:30 बजे तक लगेगा।

Durga Puja in Lucknow – इन 6 भव्य और अनोखे दुर्गा पंडालों से लखनऊ मिनी बंगाल में हुआ तब्दील

Exit mobile version