Ram Navami 2023 – अयोध्या में आज से 31 मार्च तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

राम की नगरी अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक चैत्र रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए जिले में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। और आज 28 मार्च शाम 6 बजे से जिले में भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जाएगा। वहीँ, हलके नागरिक वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यह पूरी ट्रैफिक व्यवस्था 28 मार्च से 31 मार्च 2023 रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

यूपी में वाहनों पर HSRP लगवाने की मियाद आज से हुई खत्म, कटेगा ₹5000 का चालान

Exit mobile version