मुंशीपुलिया चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते आज से अगले दो दिन तक इस रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इस रूट पर पाइल लोड टेस्ट करने के लिए और दैनिक राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद रखा जाएगा और आने जाने वाला ट्रैफिक सर्विस लेन से निकाला जाएगा।
अधिशासी अभियंता आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुंशीपुलिया चौराहे के पास इंडियन ऑइल पेट्रोल पंप से चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में जमीन की क्षमता जांचने के लिए आज से पाइल लोड टेस्ट किया जा रहा है और इस वजह से पूरा ट्रैफिक सर्विस लेन से गुजरेगा। पाइल लोड टेस्ट में फ्लाईओवर के लिए बनने वाले पिलर पर पाइल रखकर टेस्ट किया जाएगा कि वहां की मिट्टी पूरा वजन उठा सकती है या नहीं।
डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर के अनुसार जाम और सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है और टेस्ट पूरा होने तक डायवर्जन लागु रहेगा।
-
पॉलीटेक्निक चौराहे से आने वाले वाहन कलेवा तिराहे से सर्विस रोड होते हुए मुंशीपुलिया की और जाएंगे।
-
मुंशीपुलिया की तरफ से आने वाला ट्रैफिक कलेवा तिराहे से 40 मीटर पहले सर्विस रोड से होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर जाएगा।
अब कोई भी ले सकता है BH series का नंबर, केंद्र सरकार ने भारत सीरीज से जुड़े नियमों में किया संशोधन