Hindi

FIH Pro Hockey league - हॉकी इंडिया ने स्पेन के खिलाफ 22 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की

मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

Surabhi Tiwari

हॉकी इंडिया ने सोमवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ आगामी एफआईएच प्रो लीग (FIH Pro League) के लिए 22 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की। मैच 26 और 27 फरवरी 2022 को आयोजित किए जाएंगे। भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व गोलकीपर सविता पुनिया करेंगी और डीप ग्रेस इक्का को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में झारखंड की युवा फॉरवर्ड संगीता कुमारी को एक नए खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

टीम में इन खिलाड़ियों को दिया गया मौका

स्पेन के खिलाफ डबल हेडर के लिए 22 सदस्यीय टीम में सविता पुनिया, बिचु देवी खरीबाम और रजनी एतिमारपू शामिल हैं। डिफेंडर - डीप ग्रेस इक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी के साथ चुनिंदा मिडफील्डर निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर और नमिता टोप्पो भी टीम का हिस्सा हैं।

फॉरवर्ड लाइन (अग्रिम पंक्ति) - वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी और राजविंदर कौर जैसी अनुभवी खिलाड़ी दिखाई देंगी। इसके अतिरिक्त, रश्मिता मिंज, अक्षता अबसो ढेकाले, सोनिका, मारियाना कुजूर और ऐश्वर्या राजेश चौहान को डबल-हेडर के लिए स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है।

स्पेन और भारत का मुकाबला 26-27 फरवरी को होगा

टीम चयन के बारे में बात करते हुए, मुख्य कोच जेनेके शोपमैन (Janneke Schopman) ने कहा, स्पेन के खिलाफ मैच को लेकर वे उत्साहित हैं। ओमान से लौटने के बाद टीम ने दो हफ्तों तक अच्छे से अभ्यास किया है। टीम में चुने गए 22 खिलाड़ी स्पेन के खिलाफ यह दिखाने को तैयार होंगे कि वे क्या कर सकते हैं। जब आपके पास खिलाड़ियों का अच्छा समूह होता है तो हमेशा ही टीम का चयन मुश्किल हो जाता है। लेकिन युवा खिलाड़ी लगातार सुधार कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह देखना सुखद है।

उन्होंने आगे कहा, "स्पेन एक मजबूत टीम है और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टोक्यो में यह टीम करीबी अंतर से सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। उन्होंने लगातार उच्च स्तर पर अच्छा खेल दिखाया है। पिछले विश्व कप में भी यह टीम कांस्य पदक जीतने से चूक गई थी। वो काफी प्रतिभावान हैं और मजबूत डिफेंस के साथ खेलते हैं। इसलिए हम अपनी खुद की स्पीड, क्षमता और मजबूत डिफेंस पर ध्यान दे रहे हैं ताकि उन्हें हरा सकें।"

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

45 hours of relentless rain, stormy weather lashes Lucknow; exposes gaping drainage gaps

Lucknow, your October 2-4 plans are sorted: City's first ever Pickleball Premier League is here

Lehengas, juttis, jewellery and more: The Ahmedabad shaadi shopping guide

Mumbai-Ahmedabad bullet train to change tracks at 320 kmph with new technology

Getting married in Lucknow? Bookmark this before you start shopping

SCROLL FOR NEXT