India-Hindi

NHAI का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज, 105 घंटे 33 मिनट में बनाई 75 किलोमीटर लंबी सड़क

इसके पहले 2019 में बिटुमिनस सड़क निर्माण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दोहा, कतर में बना था। यहां 25.275 किलोमीटर की रोड बनाई गई थी।

Pawan Kaushal

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र में अमरावती और अकोला जिलों के बीच नेशनल हाईवे 53 (National Highway 53) पर 105 घंटे और 33 मिनट में लगातार काम करके 75 किलोमीटर 'बिटुमिनस कांक्रीट रोड' बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) बनाया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते बुधवार को इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 720 मजदूरों और स्वतंत्र सलाहकारों के एक दल ने लगातार दिन-रात काम किया।

NHAI ने तोड़ा दोहा का रिकॉर्ड

नितिन गडकरी ने वीडियो संदेश देते हुए कहा कि 75 किलोमीटर की सिंगल लेन बिटुमिनस कंक्रीट रोड की कुल लंबाई 37.5 किलोमीटर की दो लेन वाली पक्की सड़क के बराबर है। इसे बनाने का काम 3 जून को सुबह 7:27 बजे शुरू किया गया था और यह 7 जून को शाम 5 बजे बनकर तैयार हो गई। नितिन गडकरी ने कहा कि सबसे लंबे समय तक लगातार बिटुमिनस सड़क बनाने का पिछला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) 25.275 किलोमीटर सड़क निर्माण का था जो फरवरी, 2019 में दोहा (कतर) में बनाया गया था और यह कार्य 10 दिनों में पूरा किया गया था।

नितिन गडकरी ने बताया कि यह सेक्शन पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रैफिक के आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने बहुत कम समय में 75 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के लिए इंजीनियर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, कंस्लटेंट्स्, एनएचआई के वर्कर्स और राज पथ इंफ्राकॉन को बधाई दी। उन्होंने कहा है कि सफलतापूर्वक पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बन गया है।

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, ''यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। NHAI की हमारी असाधारण टीम, कंसल्टेंट्स और कंसेशनेयर, राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड और जगदीश कदम को NH-53 सेक्शन पर अमरावती और अकोला के बीच सिंगल लेन में 75 किलोमीटर निरंतर बिटुमिनस कंक्रीट रोड बिछाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने पर बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है। मैं विशेष रूप से हमारे इंजीनियर्स और श्रमिकों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस असाधारण उपलब्धि को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत की।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

NAZAKAT launches State-of-the-art showroom in Janpath Market, Hazratganj

Ixigo co-founder launches ₹1 crore ‘Made in Fire Fund' to back IIT Kanpur startups

Lucknow Airport opens 804-Metre taxi track stretch, full project due by March 2027

21 reasons why Lucknow is a happy place for veg foodies

From Papon to AR Rahman, 9 big upcoming events in Ahmedabad to book tickets for

SCROLL FOR NEXT