BH series Google
India-Hindi

अब कोई भी ले सकता है BH series का नंबर, केंद्र सरकार ने भारत सीरीज से जुड़े नियमों में किया संशोधन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक भारत में BH series के तहत 49,600 से अधिक वाहन पंजीकृत है।

Pawan Kaushal

भारत सरकार ने गाड़ियों को दी जाने वाली बीएच सीरीज (BH series) नंबरों में बड़ा बदलाव करते हुए इसका दायरा बढ़ा दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार BH series से संबंधित अधिसूचना में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब BH series नंबर प्लेट वाले वाहन मालिक को दूसरे राज्य में जाने पर नई रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा। इस व्यवस्था से उन लोगों को खास फायदा होगा जिनका अपने काम या नौकरी के सिलसिले में देश के अलग अलग शहरों और राज्यों में बार बार शिफ्ट होना पड़ता है। और इसी पर अमल के दौरान कई तरह के सुझाव आए थे, इसके बाद संशोधनों से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही अगर कोई अपनी पुरानी गाड़ी में BH series की नंबर प्लेट लगवाना चाहता है तो यह अब पूरी तरह मुमकिन है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में आम रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों को भारत सीरीज (BH) में बदलने की अनुमति दी गई है। अभी तक सिर्फ नया वाहन खरीदने पर ही BH series प्लेट को चुनने का विकल्प मौजूद था। लेकिन अब संशोधन के बाद टैक्स का भुगतान कर इसे कोई भी लगवा सकता है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नागरिकों की सुगमता के लिए नियम 48 में संशोधन का भी प्रस्ताव किया है। इससे BH series के लिए आवेदन निवास या कार्यस्थल पर जमा करने की सुविधा मिलेगी। इसमें यह भी कहा गया है कि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा दिए जाने वाले वर्क-सर्टिफिकेट को और मजबूत किया गया है, जिससे इनका दुरुपयोग रुक सकेगा।

क्या होती है BH series, इससे क्या फायदा होता है

BH series

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 26 अगस्त 2021 को पूरे देश में वाहनों के लिए भारत सीरीज (BH) को शुरू किया था। BH सीरीज डिफेंस (रक्षा) से जुड़े लोगों, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की सुविधा के लिए बीते साल लाया गया था। BH सीरीज उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिनका अमूमन अपने काम की वजह से दूसरे शहर और दो से अधिक राज्यों में आना जाना लगा रहता है। इसके साथ ही दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर BH series के वाहनों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। और किसी भी राज्य में वाहन को बिना किसी रोक टोक के आराम से चलाया जा सकता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक भारत में BH series के तहत 49,600 से अधिक वाहन पंजीकृत है। महाराष्ट्र (13,625), उत्तर प्रदेश (5,698) और राजस्थान (5,615) में BH series के तहत सबसे अधिक वाहन पंजीकृत किए गए हैं।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Before Mannat became SRK’s iconic home, it was Villa Vienna

There's a New Food Spot in Town: Meet Mashooqa 21, now serving at The Lucknow Chowk food hub

52 Gurudwaras in Kanpur will teach the essence of Indian culture to Gen-Z and Gen Alpha

Knocksense La Flea Affair Diwali Edition is bringing 4 days of shopping, food & workshops to Lucknow

7 October plans for when Kanpur’s weather is too good to stay in

SCROLL FOR NEXT