Indore-Hindi

मध्य प्रदेश टूरिज्म महिला पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थानीय महिलाओं की मदद लेगा

यह पहल महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत शुरू की गयी है।

Aastha Singh

मध्य प्रदेश टूरिज्म अब राज्य भर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर महिला पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थानीय महिलाओं की मदद लेगा। इस पहल के तहत बेहतर विभागीय समन्वय के लिए कार्यशालाएं, कौशल प्रशिक्षण, सुरक्षा ऑडिट और ओरिएंटेशन जैसी कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के लिए सोमवार को आयोजित वर्कशॉप में इस पहल के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

परियोजना के विवरण के लिए शार्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया

कार्यशाला में, इस विषय पर बनाई गई एक शार्ट फिल्म के माध्यम से परियोजना का विवरण उपस्थित अधिकारियों को दिखाया गया। अपराजिता महिला संघ संस्था के राजेंद्र कुमार ने कार्यशाला में दर्शकों को शार्ट फिल्म दिखवाई। इस पहल के तहत अगले तीन वर्षों में होने वाली गतिविधियों और कार्यशालाओं पर भी चर्चा की गई। ये गतिविधियां राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों जैसे पातालपानी, चोराल आदि में होंगी।

महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रोत्साहित करना

इस पहल का मकसद पर्यटन स्थलों को यात्रा के अनुकूल और महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना है। इस पहल का उद्देश्य समग्र रूप से पर्यटन उद्योग को सुधारना और महिलाओं को स्वयं यात्रा करने के लिए सशक्त बनाना है। इस उद्देश्य को लागू करने के लिए इंदौर संकुल में लगभग 2000 स्थानीय महिलाओं को सेल्फ़- डिफेन्स के तरीके सीखने का लक्ष्य रखा जाएगा। करीब 600 महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण देने के अलावा, संघ के सदस्य समुदाय आधारित संस्थानों और संगठनों को विकसित करने की भी योजना बना रहे हैं, जिन्हें पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम सौंपा जाएगा।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Getting married in Lucknow? Bookmark this before you start shopping

Rain, rhythm & nostalgia: Baarish is bringing a one-of-a-kind evening to Lucknow this Saturday

Picture abhi baaki hai: Lucknow Film Festival brings AI, animation & gaming to Lucknow on Oct 23–24!

Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials

The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

SCROLL FOR NEXT