ट्रैफिक चालान  Kanpur Nagar Police Commissionerate
Kanpur-Hindi

कानपुर वासियों को अब गलत ट्रैफिक चालान होने पर नहीं होना पड़ेगा परेशान, खोला गया स्पेशल सेल

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि इस स्पेशल सेल से नागरिकों को अपना ट्रैफिक चालान ठीक करवाने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

Pawan Kaushal

कानपुर में अब गलत ट्रैफिक चालान हो जाने पर आपको बेवजह परेशान होकर इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए ट्रैफिक विभाग ने गलत चालानों को ठीक और निरस्त करने के लिए स्पेशल क्रॉस चेकिंग सेल बना दिया है। इस सेल में जाकर कोई भी व्यक्ति अपना चालान ले जाकर सत्यापित करवाकर उसे निरस्त या ठीक करवा सकता है।

वाहनों के चालान के दौरान कई बार गलत फीडिंग की वजह से गलत चालान की लगातार शिकायतें आ रही थीं। और अब इसकी मॉनिटरिंग के लिए ट्रैफिक पुलिस ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम कंट्रोल रूम में मॉनिटरिंग डेस्क बनाई गई है। इस टीम में 8 सदस्य है जो दो शिफ्ट मैं काम कर रहे हैं और चालानों को सत्यापित कर जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि इस स्पेशल सेल से नागरिकों को अपना चालान ठीक करवाने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके साथ ही कोई भी शिकायत या सुझाव ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर- 9305104387 पर भेज सकते हैं।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT