एयर एशिया (AirAsia)  
Lucknow-Hindi

लखनऊ से एयर एशिया 5 अगस्त से दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों के लिए शुरू करने जा रहा डायरेक्ट फ्लाइट

एयर एशिया (AirAsia) लखनऊ से दिल्ली के लिए 3, बेंगलुरु के लिए 2 और मुंबई, कोलकाता और गोवा के लिए रोजाना एक-एक फ्लाइट सेवा शुरू करेगा।

Pawan Kaushal

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर एशिया (AirAsia) 5 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रहा है। 5 अगस्त से दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता और गोवा के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी। लखनऊ एयरपोर्ट से अभी रोजाना 100 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन होता है। इसमें बड़ी संख्या में इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट शामिल हैं और यहां से सालाना 55 लाख से अधिक यात्रियों का आना जाना होता है।

ऐसे में लखनऊ से यात्रियों की संख्या को देखते हुए एयर एशिया (AirAsia) लखनऊ से दिल्ली के लिए 3, बेंगलुरु के लिए 2 और मुंबई, कोलकाता और गोवा के लिए रोजाना एक-एक फ्लाइट सेवा शुरू करेगा। इसके साथ ही एयर एशिया (AirAsia) लखनऊ से जयपुर, कोच्ची, रांची, श्रीनगर, गुवाहाटी के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट की सेवा उपलब्ध करवाएगा।

फ्लाइट का समय

एयर एशिया (AirAsia) कि लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट सुबह 9:05 बजे, रात 8:40 बजे और आखिरी फ्लाइट रात 11:45 बजे उड़ान भरेगी। ठीक इसी तरह बेंगलुरु की फ्लाइट सुबह 9:45 और शाम 4:55 बजे उड़ान भरेगी। मुंबई की फ्लाइट शाम 04:05 बजे, कोलकाता की सुबह 10:50 बजे और गोवा की फ्लाइट दोपहर 02:50 बजे लखनऊ से रवाना होगी।

वहीं, वापसी में दिल्ली से लखनऊ के लिए एयर एशिया (AirAsia) की फ्लाइट सुबह 07:20 बजे, दोपहर 1 बजे और रात 10:15 बजे रवाना होगी। बेंगलुरु से सुबह 6:50 बजे और दोपहर 2 बजे, मुंबई से दोपहर 01:20 बजे, कोलकाता से सुबह 08:40 बजे और गोवा से शाम 05:45 बजे फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना होगी।

न्यूनतम किराया

➡ लखनऊ से दिल्ली का किराया 4,103 रुपये होगा, वहीं दिल्ली से लखनऊ आने के लिए 4,064 रुपये किराया देना होगा।

➡ लखनऊ से बेंगलुरु का न्यूनतम किराया 6,098 होगा, वहीं बेंगलुरु से लखनऊ का किराया 6,319 होगा।

➡ लखनऊ से मुंबई का न्यूनतम किराया 6,098 होगा, वहीं मुंबई से लखनऊ का किराया 5,523 रुपये होगा।

➡ लखनऊ से कोलकाता का न्यूनतम किराया 6,098 रुपये होगा, वहीं कोलकाता से लखनऊ का किराया 6,581 रुपये होगा।

➡ लखनऊ से गोवा का न्यूनतम किराया 5,033 रुपये होगा, वहीं गोवा से लखनऊ का किराया 5,033 रुपये होगा।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

11 structures from Lucknow that take you across different eras of architecture

Ahmedabad launches India’s FIRST LNG-powered train with 40% diesel replacement

Food, Gaming & Music: Lucknow is getting a new hangout spot at Harmony Park this November

12 October events in Lucknow lined up with festive shopping, music, entertainment & more

Chandan Hospital brings Advanced Liver Transplant Care to Uttar Pradesh

SCROLL FOR NEXT