कैशलेस कार्ड  Google
Lucknow-Hindi

यूपी के सभी राज्यकर्मी और पेंशनर्स अब घर बैठे बनवा सकेंगे कैशलेस हेल्थ कार्ड, जानें प्रक्रिया

यह कार्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत ऑनलाइन बन रहे हैं।

Pawan Kaushal

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को ऑनलाइन कैशलेस कार्ड बनवाने की बड़ी सहूलियत दे दी है। ऑनलाइन सुविधा से कैशलेस कार्ड बनवाने के लिए कर्मचारियों को अब इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यूपी सरकार का अब कोई भी कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स यह कैशलेस कार्ड ऑनलाइन घर बैठे बनवा सकते हैं। यह कार्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत ऑनलाइन बन रहे हैं।

कैशलेस योजना के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. बीके पाठक ने बताया कि, यूपी सरकार ने अपने सभी राज्य कर्मचारियों को बेहतर कैशलेस स्वास्थ्य सेवा देने के लिए कैशलेस कार्ड की योजना शुरू की थी। लेकिन इस कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया थोड़ी जटिल थी जिससे कर्मचारियों को इसे बनवाने में दिक्कत आ रही थी। कर्मचारियों की इसी दिक्कत को दूर करने और घर बैठे कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-4444 पर कॉल कर सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कार्ड बनाने की प्रक्रिया

कैशलेस कार्ड
  • सरकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स को योजना के पोर्टल https://sects.up.gov.in/ पर स्टेट हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

  • ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन कर्मचारियों के आहरण वितरण अधिकारी तथा पेंशनर्स के आवेदन का सत्यापन संबंधित कोषाधिकारी की ओर से किया जाएगा।

  • आवेदन सत्यापन के उपरान्त SETU पोर्टल के दिये गये लिंक पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

  • ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण होते ही SETU पोर्टल पर ‘’card download’’ का विकल्प उपलब्ध होगा। इसके जरिए सरकारी सेवक और आश्रित परिजनों का पृथक-पृथक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Same old pizza order? Lucknow has 9 more global food brands up its sleeve

9 fun events in Kanpur to make November a month to remember!

NAZAKAT launches State-of-the-art showroom in Janpath Market, Hazratganj

Ixigo co-founder launches ₹1 crore ‘Made in Fire Fund' to back IIT Kanpur startups

Lucknow Airport opens 804-Metre taxi track stretch, full project due by March 2027

SCROLL FOR NEXT