Lucknow-Hindi

लखनऊ विश्वविद्यालय के जानकीपुरम परिसर में बनाया जाएगा एक नया तालाब और बायो डायवर्सिटी पार्क

परिसर को छात्रों के लिए पारिस्थितिक रूप से समृद्ध शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Aastha Singh

लखनऊ विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश जैव बायो डायवर्सिटी बोर्ड साथ मिलकर सीतापुर रोड पर स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के दूसरे परिसर को विकसित करेंगे। इसके तहत, बोर्ड पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य की दिशा में काम करते हुए विश्वविद्यालय के परिसर में और अधिक हरियाली जोड़ने के लिए एक तालाब और एक जैव विविधता पार्क स्थापित करेगा। अधिक जानने के लिए आगे पढ़े।

लखनऊ विश्वविद्यालय में बढ़ेगी हरियाली

लखनऊ विश्वविद्यालय में इंजीनियर और मैनेजमेंट परिसर में एक नया आकर्षण जुड़ रहा है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि इस स्थान को छात्रों के लिए पारिस्थितिक रूप से समृद्ध शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जो ग्राउंडवाटर संसाधनों को बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस परियोजना के लिए लेआउट राज्य जैव विविधता बोर्ड और विश्वविद्यालय की विज्ञान फैकल्टी द्वारा तैयार किया जाएगा। नॉमिनल प्लान में फूलों और फलदार वृक्षों के वृक्षारोपण शामिल हैं जो व्यापक रूप से पक्षियों, कीड़ों आदि जीवों को आकर्षित करेगा। दूसरी ओर लॉन्ग टर्म प्लान में एक छोटे तितली पार्क की स्थापना की योजना भी शामिल है।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT