Cancelled Trains 
Lucknow-Hindi

Cancelled Trains- लखनऊ में 11 सितंबर से निरस्त रहेगी बाघ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें, देखें सूचि

यात्री ट्रेन की टिकट बुक करने से पहले एक बार IRCTC की वेबसाइट पर जाकर ट्रेन की वर्तमान स्थिति, समय सारणी, उसका रूट और अन्य जानकारी जरूर लें।

Pawan Kaushal

रेलवे हावड़ा रेल मंडल के शक्तिगढ़, पालसित व रसूलपुर स्टेशनों पर तीसरी लाइने बिछाने के लिए रेलवे नॉन इंटरलॉकिंग करेगा और इस कारण ट्रेन 13019 बाघ एक्सप्रेस 10 सितंबर से 16 सितंबर तक हावड़ा से निरस्त रहेगी। यह ट्रेन 11 सितंबर से 17 सितंबर तक लखनऊ नहीं आएगी। वहीं वापसी में ट्रेन 13020 बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम से 12 से 18 सितंबर तक निरस्त रहेगी। और यह ट्रेन 13 से 19 सितंबर तक लखनऊ नहीं आएगी।

कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी हुआ प्रभावित

Cancelled Trains

आपको बता दें कि ठीक इसी तरह मुजफ्फरपुर-सगौली डबलिंग के कारण कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। रेलवे ने 11 से 13 सितंबर तक आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस को सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी के रास्ते चलाएगा।

जबकि मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 12 से 14 सितंबर तक इसी रास्ते से चलेगी। ट्रेन 19038 अवध एक्सप्रेस 12 से 14 सितंबर तक और बांद्रा बरौनी अवध एक्सप्रेस 11 से 12 सितंबर तक इस मार्ग से चलेगी।

दिल्ली कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 13 सितंबर को गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर होकर चलेगी। वहीं, 12 सितंबर को 19270 मुजफ्फरपुर -पोरबंदर एक्सप्रेस बदले मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलेगी।

कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते 12 सितंबर को, मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस बदले मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलेगी।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT