पटाखों का बाजार 
Lucknow-Hindi

Diwali 2022 - लखनऊ में आज से इन 20 जगहों पर दिवाली तक लगा रहेगा पटाखों का बाजार

जेसीपी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि पटाखों का बाजार 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सुबह 10:30 बजे से रात 10:30 बजे तक लगेगा।

Pawan Kaushal

दिवाली के पावन अवसर पर आतिशबाजी के लिए लखनऊ में पटाखों की बिक्री के लिए शहर में 20 जगहों पर अगले 4 दिन अस्थायी दुकानें लगेंगी। इन 20 अस्थायी दुकानों पर करीब 500 पटाखे की दुकाने लगेंगी। व्यापारियों को टीन शेड में दुकान लगाने के लिए कहा गया है और दो फीट की दूरी होगी। हर दुकान पर करीब 200 लीटर पानी की व्यवस्था भी करनी होगी। और लाल रंग की बाल्टियों में बालू भर कर रखनी होगी और दुकान के आसपास धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

शहर में पटाखों की अस्थायी दुकान की अनुमति के लिए करीब 900 दुकानदारों ने आवेदन किया था, और ज्यादातर दुकानदारों को पटाखा बिक्री का अस्थायी लाइसेंस भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अगर कोई पटाखे की दुकान लगाना चाहता है तो वह जेसीपी लॉ एंड आर्डर के कार्यालय में आवेदन कर सकता है।

इन 20 जगहों पर लगेंगी पटाखों की दुकान

  • विकास नगर, मिनी स्टेडियम

  • केंद्रीय विद्यालय के सामने सेक्टर ओ पार्क, अलीगंज

  • बेहटा बाजार, गुडंबा

  • केशवनगर, मड़ियांव

  • राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, महानगर

  • रामाधीन सिंह लॉन, बाबूगंज

  • पुराना गोमती मोटर मैदान, हसनगंज

  • काकोरी कस्बा

  • आम्रपाली योजना, दुबग्गा

  • हरदोई बाईपास, दुबग्गा

  • बुद्धेश्वर आम का बाग, पारा

  • बुद्धेश्वर मंदिर के पास, पारा

  • खुनखुन जी डिग्री कॉलेज, चौक

  • डीएवी कॉलेज, नाका, ऐशबाग

  • पक्का पुल बंधे के पास मदेयगंज

  • विनय खंड, गोमतीनगर

  • रामभरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज मैदान, पीजीआई

  • हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, कैंट

  • विनीत खंड पानी टंकी, गोमतीनगर

  • सैनिक ग्राउंड, सरोजनीनगर

  • रामलीला मैदान, पुराना किला, हुसैनगंज

जेसीपी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि पटाखों का बाजार 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सुबह 10:30 बजे से रात 10:30 बजे तक लगेगा।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT