Lucknow-Hindi

लखनऊ के टेढ़ी पुलिया से सेंट मेरी अस्पताल के बीच पड़ने वाले आठ अवैध कट बंद किये जाएंगे

सृष्टि अपार्टमेंट, कुर्सी रोड से लेकर टेढ़ी पुलिया चौराहे तक लगभग 3 किलोमीटर पर 18 अवैध और अनियोजित कट बने हुए हैं।

Pawan Kaushal

लखनऊ के टेढ़ी पुलिया चौराहे से सेंट मेरी अस्पताल तक अब लोगों को जाम से मुक्ति और अवैध कट के खतरे से राहत मिलने वाली है। कुर्सी रोड स्थित टेढ़ी पुलिया चौराहे से सेंट मेरी अस्पताल तक 8 कट बंद किए जाएंगे और इससे 3 किलोमीटर की दूरी में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी। बीते शनिवार को लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजकुमार मौर्य और अवर अभियंता सिल्की अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने टेढ़ी पुलिया चौराहे से सृष्टि अपार्टमेंट तक 18 में से आठ अवैध कट को बंद करने के आदेश दिया।

इस मार्ग पर मौजूद हैं 18 अवैध कट

टेढ़ी पुलिया चौराहे से कुर्सी रोड को जाने वाला यह मुख्य मार्ग है और यहां आम दिनों पर अधिक भीड़ रहती है। इस मार्ग पर बाजार भी लगती है जिसके कारण यहां भीड़ अधिक हो जाती है और जाम की समस्या पैदा होती है। इसके साथ ही इस मार्ग पर मौजूद अवैध कट से आये दिन हादसे होते रहते हैं और राहगीरों द्वारा इन कट्स का उपयोग करने से इस मार्ग पर जाम की समस्या पैदा होती है। आपको बता दें कि सृष्टि अपार्टमेंट, कुर्सी रोड से लेकर टेढ़ी पुलिया चौराहे तक लगभग 3 किलोमीटर पर 18 अवैध और अनियोजित कट बने हुए हैं। इसके साथ ही नगर निगम और पुलिस जब भी सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाती है तो दुकानदार अपने ठेले लेकर एक छोर से दूसरे छोर पहुंच जाते हैं। और इससे पहले भी स्थानीय नागरिकों के अलावा गुडंबा थाना पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट में इन अवैध कट को ट्रैफिक जाम और हादसों की बड़ी वजह बताया था।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

For weddings that call for grandeur, Regalia offers palatial, destination-style feels in Lucknow

The Great Garba Festival is bringing Lucknow’s biggest Navratri celebration this Oct 15-19

For the love of classic records, 7 vinyl bars and listening rooms in Mumbai

7 treks near Lucknow & Kanpur for anyone tired of the same weekend plans

Mumbai’s suburbs take a beating from heavy rain as waterlogging returns

SCROLL FOR NEXT