Lucknow-Hindi

हर घर दस्तक - लखनऊ में अब शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने के लिए हर घर में दस्तक देंगे स्वास्थ्यकर्मी

हर घर दस्तक - डोर-स्टेप अभियान के पहले दिन लगभग 1.45 लाख टीकाकरण खुराकें दी गईं।

Aastha Singh

लखनऊ में कोरोना वायरस के खिलाफ इम्युनिटी हासिल करने की ड्राइव में तेजी लाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 'हर घर दस्तक' (Har Ghar Dastak) नामक एक विशेष डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत, स्वास्थ्यकर्मी अब उन लोगों के घर जाएंगे जिन्होंने अभी तक कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज नहीं ली है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि राज्य की राजधानी में ऐसे लगभग 6 लाख लाभार्थी हैं। कथित तौर पर, इनमें से लगभग 1.45 लाख को डोर-स्टेप अभियान के पहले दिन खुराक दी गई थी।

हर घर दस्तक- टीके की दूसरी खुराक के 100% कवरेज के लिए

लखनऊ के टीकाकरण इंचार्ज डॉ.एमके सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग शहर में वयस्कों के बीच दूसरी खुराक का 100% कवरेज सुनिश्चित करने के लिए 24 जून तक एक विशेष डोर-टू-डोर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाएगा। अभी तक, लगभग 95% पात्र लाभार्थियों (18 वर्ष और उससे अधिक आयु) को पहले ही दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

विशेष रूप से, यह अभियान लखनऊ के ग्रामीण इलाकों पर केंद्रित है, जहां पर्याप्त स्वास्थ्य या टीकाकरण केंद्र नहीं हैं। यहाँ वैक्सीन की शीशियों को कस्टमाइज वाहकों में ले जाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि टीकाकरण के डोज की एफिशिएंसी बरकरार रहे।

इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग ने दो एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) को टीमों के साथ तैनात किया है ताकि वे अपने संबंधित कार्य क्षेत्रों का दौरा कर सकें और लोगों के टीकाकरण की स्थिति का डेटा इकठ्ठा कर सकें। जिनकी दूसरी खुराक अभी बाकी है, उन्हें टीकाकरण के लिए छोटे समूहों में एकत्र किया जा रहा है।

यूपी के टीकाकरण की स्थिति

डॉ एमके सिंह ने कहा की, 'हर-घर दस्तक' 12-17 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी खुला है, ताकि वे अपना टीकाकरण करवा सकें और यहां तक इसके तहत 60+ आयु वर्ग के लोग भी एहतियाती 'बूस्टर' खुराक प्राप्त कर सकते हैं। इस बीच, 18-60 आयु वर्ग के लोग निजी टीकाकरण केंद्रों पर अपनी एहतियाती खुराक प्राप्त कर सकते हैं।

टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के इन लक्षित प्रयासों के साथ, उत्तर प्रदेश कोरोना टीकाकरण के मामले में 33 करोड़ के मार्क के करीब पहुंच रहा है। CoWin पोर्टल के अनुसार, राज्य में कुल 32,98,10,524 टीके लगाए गए हैं। इसमें 17,45,97,064 पहली खुराक, 15,19,97,357 दूसरी खुराक और टीके की 32,16,103 एहतियाती बूस्टर खुराक शामिल हैं।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

7 October plans for when Kanpur’s weather is too good to stay in

One week to Karwa Chauth! Lucknow’s guide to getting your festive prep sorted

7 Themed Restaurants in Ahmedabad where the vibe is on the menu too

Freedom Stories Coming Alive Through Dastangoi

New in Lucknow: Hobnob brings a plush dining space to Hazratganj for food, drinks & unwinding

SCROLL FOR NEXT