HSRP Google
Lucknow-Hindi

यूपी में वाहनों पर HSRP लगवाने की मियाद आज से हुई खत्म, कटेगा ₹5000 का चालान

HSRP लगवाने के लिए आप Book-My-HSRP या फिर SIAM के वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

Pawan Kaushal

अगर आपने अभी तक अपने टू व्हीलर या फोर व्हीलर पर HSRP नंबर प्लेट नहीं लगवाई है तो इसे जल्द से जल्द लगवा लें। 15 फरवरी से लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में परिवहन और यातायात विभाग मिलकर ऐसे वाहनों का ₹5000 का चालान किया जाएगा जिनपर HSRP नहीं लगी होगी। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 1 अप्रैल 2019 को या उसके बाद निर्मित और पंजीकृत कमर्शियल और प्राइवेट वाहनों में HSRP लगाया जाना अनिवार्य किया गया। ये अधिसूचना प्रभावी होने से पहले ही पंजीकृत विभिन्न कैटेगरी के वाहनों में भी HSRP लगवाने के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई थी जिसकी मियाद 15 फरवरी को पूरी हो रही है।

परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता के तहत होने वाले अपराधों में भी वाहनों की भूमिका रहती है, इसलिए सभी वाहनों में HSRP का लगा होना महत्वपूर्ण है। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात को भेजे पत्र में लिखा है कि परिवहन विभाग पहले ही कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर चुका है। उन वाहनों पर करवाई होगी जिनपर HSRP नहीं लगी होगी।

HSRP लगवाने के लिए आप Book-My-HSRP या फिर SIAM के वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Same old pizza order? Lucknow has 9 more global food brands up its sleeve

9 fun events in Kanpur to make November a month to remember!

NAZAKAT launches State-of-the-art showroom in Janpath Market, Hazratganj

Ixigo co-founder launches ₹1 crore ‘Made in Fire Fund' to back IIT Kanpur startups

Lucknow Airport opens 804-Metre taxi track stretch, full project due by March 2027

SCROLL FOR NEXT