विधान भवन लखनऊ 
Lucknow-Hindi

स्वतंत्रता दिवस - लखनऊ में 15 अगस्त को झंडारोहण व अन्य कार्यक्रमों के दौरान रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

15 अगस्त को घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक डायवर्जन की पूरी व्यवस्था ताकि आपको अव्यवस्था न हो।

Pawan Kaushal

लखनऊ में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन विधान भवन के सामने होने वाले कार्यक्रमों के दौरान सुबह 6 बजे से कार्यक्रम के समाप्ति तक शहर के कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, राज भवन में कार्यक्रम के दौरान दोपहर 3 बजे से डायवर्जन रहेगा।

मार्च पास्ट के दौरान होने वाला ट्रैफिक डायवर्जन

लखनऊ तिरंगा यात्रा
  • सिटी स्टेशन की ओर से आने वाला ट्रैफिक गोलागंज तिराहा से बलरामपुर ढाल चारबत्ती चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा।

  • रेजीडेंसी तिराहा की ओर से आने वाला ट्रैफिक बलरामपुर ढाल चौराहा से गोलागंज कैसरबाग बस स्टैंड चौराहा की ओर नहीं जा पाएगा।

  • अमीनाबाद की ओर से आने वाला ट्रैफिक गुईन रोड चौराहा से कैसरबाग बस स्टैंड चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।

  • CDRI, टेलीफोन एक्सचेंज स्वास्थ्य भवन चौराहा से आने वाला ट्रैफिक चकबस्त चौराहा से कैसरबाग बस स्टैंड की ओर नहीं जा सकेगा।

  • कैंट, बीएन व लाटूश रोड की ओर से आने वाले वाहन कैसरबाग अशोक लाट से कैसरबाग बस स्टैंड की ओर नहीं जा सकेंगे।

  • बलरामपुर ढाल सीएमओ कार्यालय चौराहे की तरफ से आने वाले लोग बलरामपुर अस्तपाल या चकबस्त चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा।

  • क्लार्क अवध तिराहे से CDRI, शहीद स्मारक या स्वास्थ्य भवन, कैसरबाग बस स्टैंड चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।

  • कैसरबाग बस स्टैंड चौराहे से कलेक्ट्रेट, टेलीफोन एक्सचेंज स्वास्थ्य भवन चौराहा से CDRI तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा।

  • चौक की ओर से आने वाला वाहन डालीगंज चौराहे से शहीद स्मारक तिराहा, CDRI तिराहा नहीं जा सकेंगे।

15 अगस्त को होने वाला ट्रैफिक डायवर्जन

लखनऊ
  • चारबाग की तरफ से आने वाली सिटी बसें, कमर्शियल, बड़े वाहन केकेसी तिराहे से हुसैनगंज, रॉयल होटल विधानसभा जाने की बजाय लोको चौराहा, कैंट या हुसैनगंज चौराहे से कैसरबाग होते हुए जा सकेंगे।

  • चारबाग से स्टेशन रोड गुरुगोविंद सिंह मार्ग राणा प्रताप चौराहा से आने वाले छोटे वाहन हुसैनगंज चौराहे से रॉयल होटल विधानसभा मार्ग की ओर जाने की बजाय कैसरबाग, सदर कैंट होते हुए जा सकेंगे।

  • महानगर, निशातगंज, पीएनटी की ओर से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग से हजरतगंज की ओर नहीं जा पाएंगे, यह वाहन सहारागंज, चिरैयाझील या दैनिक जागरण, 1090 चौराहा होकर जा सकेंगे।

  • सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य ट्रैफिक कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा से सिकंदरबाग से दैनिक जागरण चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।

  • गोमतीनगर, अयोध्या रोड, 1090 चौराहे से आने वाला सामान्य व रोडवेज बसें, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा। पार्क रोड या हजरतगंज चौराहे की ओर जाने की बजाय लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर निकलेंगे।

  • राजभवन में कार्यक्रम के दौरान इन मार्गों से निकलें।

  • बंदरियाबाग चौराहे से सामान्य ट्रैफिक राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन गोल्फ क्लब या एसएन ओवरब्रिज होकर जा सकेंगे।

  • लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी की तरफ जाने की बजाय बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब व एसएन ओवरब्रिज होकर निकलें।

  • हजरतगंज की ओर से आने वाले वाहन डीएसओ चौराहे की तरफ जाने की बजाय पार्क रोड होकर जा सकेगा।

  • डीएसओ चौराहा से पार्क रोड चौराहा, पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक एकल मार्ग निलंबित रहेगा।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT