खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स Knocksense Hindi
Lucknow-Hindi

लखनऊ में पहली बार 25 मई से होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का विश्व स्तरीय आयोजन

25 मई से आयोजित होने वाले इस दस दिवसीय खेल आयोजन में पूरे देश से लगभग 4000 एथलिट सहित 7500 खिलाड़ी भाग लेंगे।

Pawan Kaushal

उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए दस दिवसीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games-2023) का आयोजन होने जा रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ को पहली बार खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी का मौका मिला है, और इसकी भव्य ओपनिंग सेरेमनी होगी। 25 मई से आयोजित होने वाले दस दिवसीय इस खेल आयोजन में पूरे देश से लगभग 4000 एथलिट सहित 7500 खिलाड़ी भाग लेंगे। यूनिवर्सिटी गेम्स में यूनिवर्सिटी के अंडर-27 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

विश्व स्तरीय होगा यह खेल आयोजन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स

अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games-2023) का आयोजन विश्व स्तरीय होगा। इस आयोजन को करवाने के लिए इससे जुड़े सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये जा चुके है। प्रतियोगिता के दौरान महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जायेगा। आयोजन में लगे सभी कर्मियों की ट्रेनिंग कराई जा रही। गेम्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। खिलाड़ियों कोे आने-जाने, ठहरने, खाने, खेलने आदि में किसी भी प्रकार की असुविधा नही होने दी जायेगी।

स्कूल के बच्चों को किया जाएगा आमंत्रित

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स

स्कूल के बच्चों को इस पूरे आयोजन और खेल को देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए विशेष प्रबंध किये जाएंगे ताकि गर्मी की वजह से बच्चों को कोई दिक्कत न हो। इस खेल आयोजन में पूरे देश से 4000 एथलीट, 1200 सपोर्ट स्टाफ तथा 900 तकनिकी अधिकारी भी शामिल होंगे। और इन सभी लोगों की सुविधा के लिए विभागीय अधिकारीयों और कर्मचारियों के साथ लगभग 1300 वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई जायेगी ताकि किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था न हो।

इसके साथ ही दूसरे शहरों, राज्यों और पूरे देश से आने वाले खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क भी स्थापित होगी। साथ ही आयोजन में कोरोना प्रोटॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। लखनऊ में इसका आयोजन अटल बिहारी वाजपेई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (इकाना), गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में किया जाएगा।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Same old pizza order? Lucknow has 9 more global food brands up its sleeve

9 fun events in Kanpur to make November a month to remember!

NAZAKAT launches State-of-the-art showroom in Janpath Market, Hazratganj

Ixigo co-founder launches ₹1 crore ‘Made in Fire Fund' to back IIT Kanpur startups

Lucknow Airport opens 804-Metre taxi track stretch, full project due by March 2027

SCROLL FOR NEXT