बादाम शेक 
Lucknow-Hindi

Lucknow Shakes - बादाम शेक के हैं शौक़ीन - लखनऊ की इन 5 पुरानी दुकानों का चिल्ड शेक ट्राय किया क्या ?

Knocksense आपके लिए लाया है शहर की 5 सबसे पुरानी और प्रसिद्ध बादाम शेक की दुकानों की सूचि जहां पर आप आपको मिलेगा सबसे स्वादिष्ट शेक।

Aastha Singh

लखनऊ में गर्मी का कहर इस वर्ष चरम पर रहा और अभी भी जारी है। ऐस में यह ठन्डे-ठन्डे शेक और ड्रिंक्स पीने का बेहतरीन समय है। इसी दो पल की राहत ढूंढने के लिए हम लखनऊ की पुरानी, संकरी, चांदनी से रौशन गलियों में पहुचं गए। वहां हमे मिले शहर की गर्मी को दूर भगाने के स्वादिष्ट और पौष्टिक बादाम शेक और सच मानिये उन बादाम से भरे शेक्स का लुत्फ़ उठाने के इससे बेहतर समय हो ही नहीं सकता।

सभी पैकेज्ड शेक्स और ड्रिंक्स की तुलना में इनमें बादाम, दूध, पिस्ता, केसर जैसे सुपरफूड्स मिले हुए हैं जो इस गर्मी में हाइड्रेशन के साथ आपको ज़रूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। तो आपको डिटॉक्स करने के लिए, Knocksense शहर की सबसे पुरानी सर्विंग शॉप्स से 5 बेस्ट बादाम शेक लेकर आया है।

छेदीलाल रामप्रसाद

छेदीलाल रामप्रसाद

चलिए सबसे प्रसिद्द शॉप से शुरू करें, यदि आप एक सच्चे लखनवी हैं, तो आप छेदीलाल के फेमस बादाम शेक से अच्छी तरह वाकिफ होंगे। मलाईदार, पौष्टिक और मिठास की सटीक मात्रा के साथ, उनके स्वादिष्ट बादाम शेक अपने आप में एक कम्पलीट भोजन के रूप में गिने जाने में सक्षम हैं।

➡ खर्च कितना - 90 रुपये

➡ कहाँ पर - महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज

शिकंजीवाला हॉट एन कूल कॉर्नर

शिकंजीवाला हॉट एन कूल कॉर्नर

हजरतगंज के पॉश इलाके में स्थित, यह साधारण दुकान अपने मज़ेदार शेक्स के लिए एक हिट है। शिकंजीवाला हॉट एन कूल कॉर्नर के शेक का स्वाद बेहद स्वादिष्ट है। मख़मली, मीठा, ताज़ा, मलाईदार और बादाम से भरा हुआ, उनका स्वादिष्ट बादाम शेक निस्संदेह, हर किसी का पसंदीदा है।

➡ खर्च कितना - 72

➡ कहाँ पर - एसबीआई बैंक रोड, हजरतगंज

चौधरी शेक्स एंड आइसक्रीम

चौधरी शेक्स एंड आइसक्रीम

लखनऊ में चौधरी शेक्स एंड आइसक्रीम आपको बेहतरीन शेक्स के ऑप्शंस देता है। यहाँ के क्रीमी, थिक शेक्स जिनकी हर सिप में बादाम के टुकड़ों और भीनी सी केसर का आनंद है। आपके गंजिंग के दिन के लिए बेहतरीन है जब आप सारी खरीदारी से थक जाएं, तो एनर्जी रिफिल के लिए सीधे चौधरी पर जाएं।

➡ कितना खर्च - 90

➡ कहाँ पर - मेफेयर बिल्डिंग, हजरतगंज

जनता डेयरी का लक्ज़री बादाम शेक

जनता डेयरी

लखनऊ के चारबाग इलाके की इस अनोखी छोटी सी दुकान से बादाम मिल्कशेक का सेवन किसी भी दिन में मस्ती भर सकता है। चारबाग जनता डेयरी में मेनू पर मिल्कशेक काफी हटके है, लक्ज़री स्वाद और बादाम का पोषण उस दिन के लिए बेहतरीन है जब आपका कुछ ठंडा और क्रीमी पीने का मन है। नाश्ते, दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए इन बादाम शेक कप पीएं और मिठास से भरपूर महसूस करें।

➡ कहाँ पर - चारबाग

पंजाब जूस कॉर्नर में है पुराने लखनऊ का स्वाद

पंजाब जूस कॉर्नर

पुराने लखनऊ की संकरी, लेकिन जीवंत गलियों में घूमने से थक गए हैं ? अमीनाबाद की इस किफ़ायती दुकान पर स्वादिष्ट बादाम शेक के साथ शहर की नवाबियत का मज़ा लें। यदि आपको कुछ कुछ और हैवी ट्राय करना है तो पंजाब जूस कॉर्नर जाएँ और वहां के झागदार और क्रीमी स्वादिष्ट शेक पीएं। यकीन मानिये आपको बार बार वापस जाना पड़ेगा।

➡ कितना खर्च - 90

➡ कहाँ पर - अमीनाबाद

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT