लखनऊ एयरपोर्ट  Google
Lucknow-Hindi

Lucknow CCS Airport - लखनऊ एयरपोर्ट पर 23 फरवरी से अगले छह महीने तक रात में नहीं उड़ेगी कोई भी फ्लाइट

यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए सभी एयरलाइन कंपनियों ने रात की उड़ानों के समय में बदलाव किया है और नया शेड्यूल तय किया है।

Pawan Kaushal

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत के लिए 23 फरवरी से 11 जुलाई तक रात में विमानों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे को हर दिन कुछ घंटो मरम्मत कार्य के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। ऐसे में रात 9:30 बजे से सुबह 6 बजे तक एयरपोर्ट से किसी भी तरह का विमान संचालन नहीं होगा। फिलहाल रनवे की लंबाई 2700 मीटर है जिसे 500 मीटर और बढ़ाया जाना है। रनवे विस्तार के बाद लखनऊ से यूरोप और अमेरिका के लिए फ्लाइट का संचालन हो सकेगा।

एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी किया गया नोटम (NOTAM) के मुताबिक रनवे टर्निंग पैड (runway turning pad) की परत उखड़ चुकी है और यह खराब हालत में हैं और इसी की मरम्मत की जायेगी। यह जानकारी सार्वजनिक रूप से डीजीसीए (DGCA) और सभी एयरलाइन कंपनियों को दी गई है।

यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए सभी एयरलाइन कंपनियों ने रात की उड़ानों के समय में बदलाव किया है और नया शेड्यूल तय किया है।

क्या होता है रनवे टर्निंग पैड

लखनऊ एयरपोर्ट

रनवे टर्निंग पैड (Runway turn pad) रनवे का वो छोर होता है जहाँ से विमान घूमकर रनवे पर आता है और उड़ान भरने के लिए इंजन को पॉवर देता है। ऐसे में रनवे के टर्निंग पैड पर भारी दबाव पड़ता है क्यूंकि विमान हवा में ऊपर उठने के लिए इंजन जब तेजी से हवा खींचता है तो भारी वस्तुएं भी उस ओर तेजी से खिंच सकती है। रनवे की परत उखड़ जाने से जगह जगह गिट्टियों पड़ी है और इस वजह से विमानों के संचालन में खतरा बना रहता है। तेज हवा के खिंचाव से रनवे की उखड़ी परत की गिट्टियां उछल कर इंजन में जाने का खतरा है और अगर एक भी गिट्टी इंजन में चली गई तो आग लगने का खतरा है।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए डीजीसीए (DGCA) ने सख्त निर्देश दिया था और इस संबंध में पहला नोटिस पिछले साल अगस्त में एयरपोर्ट प्रशासन को दिया गया था।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Same old pizza order? Lucknow has 9 more global food brands up its sleeve

9 fun events in Kanpur to make November a month to remember!

NAZAKAT launches State-of-the-art showroom in Janpath Market, Hazratganj

Ixigo co-founder launches ₹1 crore ‘Made in Fire Fund' to back IIT Kanpur startups

Lucknow Airport opens 804-Metre taxi track stretch, full project due by March 2027

SCROLL FOR NEXT