मुंशीपुलिया चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे वाला मार्ग  
Lucknow-Hindi

MunshiPulia Flyover - लखनऊ में PWD ने शुरू किया मुंशीपुलिया -पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य

इसी मार्ग पर मुंशीपुलिया चौराहे से 2 किलोमीटर पहले खुर्रमनगर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो चूका है जो इंदिरा नगर सेक्टर 25 पर जाकर खत्म होगा।

Pawan Kaushal

लम्बे समय से मुंशीपुलिया चौराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्या झेल रहे लोगों की परेशानी अब जल्द ही खत्म होने वाली है। PWD (NH) ने मुंशीपुलिया चौराहे और पॉलिटेक्निक चौराहे के बीच फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू कर दिया है। PWD (NH) ने इस मार्ग पर मिट्टी की जाँच (Soil Testing) का काम शुरू कर दिया है। यह फ्लाईओवर 4 लेन का होगा और इसके निर्माण पर 170.06 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस फ्लाईओवर के बन जाने से इस मार्ग पर करीब 1.25 लाख राहगीरों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

मार्च 2024 तक फ्लाईओवर को तैयार करने का है लक्ष्य

मुंशीपुलिया चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे वाला मार्ग

मुंशीपुलिया चौराहा इस मार्ग का सबसे व्यस्त चौराहा है जहां से शहर के कई इलाकों के लिए लोग आते जाते है। इनमें सबसे प्रमुख, पॉलिटेक्निक, खुर्रमनगर, इंदिरानगर, टेढ़ीपुलिया, जानकीपुरम, कुर्सी रोड, विकास नगर, गोमती नगर जैसे इलाके है। साथ ही यह मार्ग नेशनल हाईवे को भी जोड़ता है जिसकी वजह से सीतापुर, फैजाबाद, अयोध्या से भारी मात्रा में छोटे बड़े दोनों वाहन आते जाते हैं। और रात के समय में बड़े और भारी वाहनों का भारी ट्रैफिक रहता है जिससे यहां जाम की समस्या पैदा होती है।

इस मार्ग पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव सुबह और शाम को रहता है जिसकी वजह से राहगीरों को 15 मिनट तो कभी लम्बे जाम के कारण काफी देर तक सिग्नल खुलने का इंतजार करना पड़ता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। इस कारण यहाँ पर लम्बे समय से एक फ्लाईओवर की आवश्यकता थी जो अब पूरी होने जा रही है।

PWD (NH) के कार्यकारी अभियंता आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 4 लेन फ्लाईओवर मुंशीपुलिया चौराहे के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से शुरू होगा। जो पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से 50 मीटर पहले उतरेगा। इसके साथ ही कालेवा तिराहे के पास एक अंडरपास बनाया जाएगा।

खुर्रमनगर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य है जारी

खुर्रमनगर चौराहा

आपको बता दें कि इसी मार्ग पर मुंशीपुलिया चौराहे से 2 किलोमीटर पहले खुर्रमनगर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो चूका है। इस फ्लाईओवर को भी PWD (NH) 180 करोड़ रुपये की लागत से बना रहा है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से विकासनगर, कल्याणपुर की करीब पांच लाख आबादी को फायदा मिलेगा। साथ ही मुंशीपुलिया की तरफ से आने जाने वाले वाहनों को भी फायदा होगा और जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। यह फ्लाईओवर खुर्रमनगर चौराहे से शुरू होगा और इंदिरा नगर सेक्टर 25 चौराहे से थोड़ा आगे जाकर खत्म होगा।

इसी के साथ इससे 1 किलोमीटर आगे जाकर मुंशीपुलिया चौराहे वाला फ्लाईओवर शुरू जाएगा और यह पॉलिटेक्निक चौराहे पर जाकर उतरेगा। इससे इस पूरे मार्ग पर खुर्रमनगर से मुंशीपुलिया और पॉलिटेक्निक के बीच एक फ्लाईओवर का लिंक नेटवर्क तैयार हो जाएगा जिससे लोगों का आना जाना आसान हो जाएगा और यातायात भी सुगम रहेगा।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT