Lucknow-Hindi

उत्तर प्रदेश में लागू हुई स्क्रैप पॉलिसी, अब लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अनफिट और खटारा वाहन होंगे ज़ब्त

नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत अब 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहन बिना फिटनेस के सड़को पर नहीं दौड़ सकेंगे।

Pawan Kaushal

नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अब 15 साल से पुराने पेट्रोल और डीजल वाहन अब सड़कों पर फर्राटा नहीं भर सकेंगे। चेकिंग दस्ता ऐसे अनफिट और खटारा वाहनों को जब्त करके कबाड़ सेंटर के हवाले करेंगे। स्क्रैप सेंटर पहुंचे वाहनों की उचित कीमत उनके मालिकों को अदा की जाएगी। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने भारत सरकार की नई स्क्रैप पॉलिसी को उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इससे देश में यूपी पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां नई स्क्रैप पॉलिसी को सबसे पहले लागू किया गया है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने 16 सितंबर 2021 को ‘नई वाहन कबाड़ नीति’ घोषित की। इसके तहत अगर कोई वाहन फिटनेस टेस्ट पास करने में फेल हो जाता है तो उसे कबाड़ घोषित कर नष्ट कर दिया जाएगा।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

A slice of Hollywood lands in Lucknow as Cafe El Retro opens at Kisan Bazaar

Pick your chaos, Ahmedabad: 7 banger events are officially HERE!

A symphony of art, nature, & food: Discover the enchanting Cafe Natarani in Ahmedabad

A bar with a mystery | Here's why KOJAK is Juhu’s most intriguing new address

Ahmedabad set for 6.25 km-long Bhadrakali Nagar Yatra on 26 Feb: Check traffic restrictions

SCROLL FOR NEXT