जूरासिक पार्क 
Lucknow-Hindi

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बनेगा देश का सबसे बड़ा जूरासिक पार्क, 50 फुट लम्बे होंगे डायनासोर

डायनासोर 5 फुट से लेकर 50 फुट लम्बे बनाए जाएंगे ताकि पाथवे पर टहलते टलते अचानक लोगों को डायनासोर दिख जाए और एक रोमांचकारी एहसास मिले।

Pawan Kaushal

लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में जल्द ही आपको डायनासोर देखने को मिलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण जनेश्वर पार्क में देश का सबसे बड़ा जुरासिक पार्क बनाने जा रहा है और इसके लिए पार्क गेट नंबर-6 के अंदर खाली पड़ी जगह भी चिन्हित कर ली गई है जहां यह जुरासिक पार्क बनाया जाएगा।

इस पार्क को 6 एकड़ में करीब 4.5 करोड़ के बजट से बनाया जाएगा। इस जुरासिक पार्क को बनाने के लिए पार्क के अंदर एक भी पेड़ को नहीं हटाया और काटा जाएगा। जुरासिक पार्क को हरे भरे पेड़ों के बीच ही बनाया जाएगा ताकि लोगों को प्राकृतिक एहसास मिले। डायनासोर 5 फुट से लेकर 50 फुट लम्बे बनाए जाएंगे ताकि पाथवे पर टहलते टलते अचानक लोगों को डायनासोर दिख जाए और एक रोमांचकारी एहसास मिले।

स्क्रैप मैटेरियल से बनाये जाएंगे डायनासोर

डायनासोर

इस जुरासिक पार्क में लोगों को डायनासोर की विभिन्न प्रजातियों देखने को मिलेंगी। इन सभी डायनासोर को खराब टायर, स्क्रैप स्क्रैप मैटेरियल से बनाया जाएगा। इन सभी चीज़ों को लखनऊ विकास प्राधिकरण टायर्स व्यवसायियों से खरीदेगा। एलडीए का यह कहना है कि सभी डायनासोर के मॉडल्स रद्दी हो चुके टायर से इसलिए बनाए जाएंगे ताकि पर्यावरण को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान न पहुंचे। इसके साथ ही यहां असली जुरासिक पार्क की तरह ही एक बड़ा सा शानदार एंट्री गेट बनाया जाएगा। और गेट के पास डायनासोर का स्कल्पचर भी रखा जाएगा ताकि जब लोगों को पार्क में घुसते ही लोगों को एक प्राकृतिक एहसास मिले। डायनासोर की सभी प्रजातियों के स्कल्पचर के पास बोर्ड भी लगा होगा जिसमें उस प्रजाति की पूरी जानकारी भी लोगों को मिलेगी।

पार्क में होगा ऑडियो-विजुअल शो

जनेश्वर मिश्र पार्क मैप

पार्क में लोगों के मनोरंजन के लिए और भी साधन होंगे जिसमें बैडमिंटन एरिया, गॉडजिला किंगडम समेत लाइब्रेरी,रेस्टोरेंट, ऑडियो-वीजुअल शो का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए लोगों को अलग से टिकट भी नहीं लेना होगा और जनेश्वर मिश्रा पार्क के 10 रूपये के टिकट में ही जुरासिक पार्क का आनंद भी लोग उठा सकेंगे। अभी जनेश्वर मिश्र पार्क में 10 रूपए का टिकट है प्रति व्यक्ति। 12 साल तक के बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी यहां पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT