जुरासिक पार्क 
Lucknow-Hindi

Dinosaur Park - जनेश्वर मिश्र पार्क में बनने वाले जुरासिक पार्क को सरकार ने दी मंजूरी पास किया बजट

जनेश्वर मिश्र पार्क 376 एकड़ की भूमि पर बना है और इसे एशिया का सबसे बड़ा पार्क माना जाता है।

Pawan Kaushal

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बनने वाले जुरासिक पार्क के निर्माण के लिए शासन की तरफ से स्वीकृति दे दी गई है। स्वीकृति देने के साथ ही जुरासिक पार्क के निर्माण के लिए और पार्क के अन्य रखरखाव और मरम्मत के लिए 11 करोड़ का बजट भी पास कर दिया है। इस बजट से जुरासिक पार्क का निर्माण किया जाएगा और पार्क में टूटी बेंच और कुर्सियों को ठीक किया जाएगा। इसके साथ ही पार्क में बोटिंग को दोबारा शुरू करने के लिए इसे भी सुधारा जाएगा।

जुरासिक पार्क का निर्माण प्लास्टिक कचरे से किया जाएगा। प्लास्टिक स्क्रैप से ही छोटे बड़े डायनासोर बनाये जाएंगे। इस इस जुरासिक पार्क का मॉडल तत्कालीन वीसी अक्षय त्रिपाठी ने तैयार किया था।

आपको बताते चलें कि बीते मंगलवार को प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में जनेश्वर मिश्र पार्क की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व सचिव पवन कुमार गंगवार शामिल हुए थे। और इसमें लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से जुरासिक पार्क बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया था जिसे स्वीकृति मिल गई है।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT