मुंशीपुलिया चौराहा  Google
Lucknow-Hindi

अगले दो दिन बंद रहेगा मुंशीपुलिया चौराहे से पॉलिटेक्निक जाने वाला मुख्य मार्ग, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है और यहाँ मिट्टी की क्षमता जांचने के लिए पाइल लोड टेस्ट किया जाएगा।

Pawan Kaushal

मुंशीपुलिया चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते आज से अगले दो दिन तक इस रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इस रूट पर पाइल लोड टेस्ट करने के लिए और दैनिक राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद रखा जाएगा और आने जाने वाला ट्रैफिक सर्विस लेन से निकाला जाएगा।

अधिशासी अभियंता आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुंशीपुलिया चौराहे के पास इंडियन ऑइल पेट्रोल पंप से चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में जमीन की क्षमता जांचने के लिए आज से पाइल लोड टेस्ट किया जा रहा है और इस वजह से पूरा ट्रैफिक सर्विस लेन से गुजरेगा। पाइल लोड टेस्ट में फ्लाईओवर के लिए बनने वाले पिलर पर पाइल रखकर टेस्ट किया जाएगा कि वहां की मिट्टी पूरा वजन उठा सकती है या नहीं।

मुंशीपुलिया चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे

डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर के अनुसार जाम और सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है और टेस्ट पूरा होने तक डायवर्जन लागु रहेगा।

  • पॉलीटेक्निक चौराहे से आने वाले वाहन कलेवा तिराहे से सर्विस रोड होते हुए मुंशीपुलिया की और जाएंगे।

  • मुंशीपुलिया की तरफ से आने वाला ट्रैफिक कलेवा तिराहे से 40 मीटर पहले सर्विस रोड से होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर जाएगा।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Same old pizza order? Lucknow has 9 more global food brands up its sleeve

9 fun events in Kanpur to make November a month to remember!

NAZAKAT launches State-of-the-art showroom in Janpath Market, Hazratganj

Ixigo co-founder launches ₹1 crore ‘Made in Fire Fund' to back IIT Kanpur startups

Lucknow Airport opens 804-Metre taxi track stretch, full project due by March 2027

SCROLL FOR NEXT