Hindi

केंद्र सरकार ने जारी की नई इंटरनेशनल ट्रेवल गाइडलाइन्स, विदेश से आने पर अब 7 दिन का क्‍वारंटाइन खत्म

विदेश से आने वाले पांच साल तक के बच्चों को यात्रा से पहले और पहुंचने पर आरटीपीसीआर जांच नहीं करवानी होगी। अगर कोविड के लक्षण है तो जांच करवाना अनिवार्य है।

Pawan Kaushal

भारत में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट के चलते केंद्र सरकार ने ओमीक्रॉन को लेकर विदेश से आ रहे यात्रियों के लिए कोविड-19 दिशा-निर्देश में संशोधन कर सात दिन के क्वारंटाइन से राहत दी है।

विदेश से आने वाले यात्रियों को दो हफ्तों तक खुद निगरानी करनी होगी। जिन लोगों का प्राथमिक टीकाकरण हो चुका है, उन्हें यात्रा से 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने की जरूरत अब नहीं होगी। इसके साथ ही खतरे वाले देशों की श्रेणी से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर टेस्ट की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया गया है। यह सभी दिशा-निर्देश 14 फरवरी से लागू होंगे।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

No boring weekends for you; 11 events in Lucknow coming ahead!

Know about Bhamla Foundation in Bandra, the earth's advocate since 1998!

Looking for a Halloween adventure? Lucknow's 8 most haunted places are waiting...

Across Gujarat & beyond: Remembering Dr. Kurien & 'The White Revolution', this National Milk Day

Dusty, Proud, Underrated: 7 reasons Kanpur finally deserves the spotlight

SCROLL FOR NEXT