Hindi

Petrol-Diesel Price - देश में आज 7वीं बार बढ़े तेल के दाम, लखनऊ में पेट्रोल 100.06 रुपये प्रति लीटर पर पंहुचा

लखनऊ में पेट्रोल 100.06 रुपये और डीजल 91.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Aastha Singh

आम आदमी पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने इस हफ्ते की शुरुआत भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के साथ की है। सोमवार को पेट्रोल करीब 30 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ, जिसके बाद आज यानी की मंगलवार को पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल की कीमतों में सांतवी बार इजाफा हुआ है। आज पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है। इसके साथ एक सप्ताह में कुल बढ़ोतरी 4.80 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गयी है।

पेट्रोल/डीज़ल की कीमत में उत्पाद शुल्क, वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) और डीलर कमीशन शामिल हैं। वैट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होता है। उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और वैट जोड़ने के बाद, पेट्रोल का रिटेल बिक्री मूल्य लगभग दोगुना हो जाता है। विभिन्न कारक फ्यूल की कीमत को प्रभावित करते हैं। इनमें रुपया से अमेरिकी डॉलर एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, ग्लोबल स्थिति, फ्यूल की डिमांड आदि शामिल हैं। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में कीमतें अधिक बढ़ जाती हैं।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Lucknow in full bloom: 57th Fruit, Vegetable & Flower Show begins at Raj Bhavan

All you need is love & a table at Novotel’s Street Republic this Valentine’s Day in Lucknow

Looking for a Halloween adventure? Lucknow's 8 most haunted places are waiting...

The spooky side: 6 haunted spots in Kanpur that'll give you serious chills

ICMR & IIT Kanpur join hands to conduct feasibility study of COVID-19 vaccine delivery using drones

SCROLL FOR NEXT