Hindi

1 अप्रैल से लखनऊ से जुड़ने वाले 3 नेशनल हाईवे पर सफर होगा महंगा, NHAI ने टोल टैक्स में की वृद्धि

NHAI के परियोजना निदेशक एनएन गिरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Pawan Kaushal

देश में 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना महंगा पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स में 10 से 65 रुपये तक की वृद्धि की है। NHAI ने हल्के वाहनों पर एक तरफ के लिए प्रति वाहन 10 रुपये और कमर्शियल वाहनों के लिए 65 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। NHAI नए वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स में बदलाव करती है और राजधानी से जुड़ने वाले तीन नेशनल हाईवे पर आना जाना 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा।

NHAI कानपुर हाईवे पर नवाबगंज, फैज़ाबाद हाईवे पर अहमदपुर, रोहिणी और रायबरेली हाईवे पर दखिना पर टोल टैक्स की वसूली करता है। NHAI के परियोजना निदेशक एनएन गिरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कार और जीप के टोल टैक्स में 10 रुपये का इजाफा किया गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी ओवरसाइज वाहन के टोल में की गई है। एक तरफ के टोल में 65 रुपये की वृद्धि की गई है।

NH 28 टोल प्लाजा- अहमदपुर, फैजाबाद हाईवे

वाहन एकल यात्रा नई दर -2022-23 पुरानी दर -2021-22वापसी यात्रा नई दर -2022-23 पुरानी दर -2021-22
कार 110 100 160 145
छोटे कॉमर्शियल175 160 260 235
बस, ट्रक (दो एक्सल) 365 330 545 495
तीन एक्सल वाहन 400 360 595 540
चार से छह एक्सल 570 520 855 780
सात एक्सल या अधिक 695 630 1045 945

NH 25 - टोल प्लाजा- नवाबगंज, कानपुर हाईवे

वाहन वाहन एकल यात्रा नई दर -2022-23 पुरानी दर -2021-22वापसी यात्रा नई दर -2022-23 पुरानी दर- 2021-22
कार 90 80130120
छोटे कॉमर्शियल 140 130215 195
बस, ट्रक (दो एक्सल) 295270445 405
तीन एक्सल वाहन 325 295 485 440
चार से छह एक्सल 465 425 700 635
सात एक्सल या अधिक 565515 850 770

NH-24B - टोल प्लाजा- दखिना शेखपुर, रायबरेली हाईवे

वाहन वाहन एकल यात्रा नई दर- 2022-23 पुरानी दर -2021-22वापसी यात्रा नई दर -2022-23 पुरानी दर -2021-22
कार 105 95160 145
छोटे कॉमर्शियल170 155 255 235
बस, ट्रक (दो एक्सल) 360 325 540490
तीन एक्सल वाहन390 355 585 530
चार से छह एक्सल 560 510 845 765
सात एक्सल या अधिक685 620 1025 930

NH 28 - टोल प्लाजा- रोहणी, फैजाबाद हाईवे

वाहन वाहन एकल यात्रा नई दर - 2022-23 पुरानी दर -2021-22वापसी यात्रा नई दर- 2022-23 पुरानी दर -2021-22
कार 115 105 170 155
छोटे कॉमर्शियल185 165 275 250
बस, ट्रक (दो एक्सल)385 350 575 520
तीन एक्सल वाहन420 380 625 570
चार से छह एक्सल 600 545 900820
सात एक्सल या अधिक730 665 1100 995

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Mumbai’s new Sindoor Flyover to open on July 10, replacing 150-year-old Carnac Bridge

35L daily commuters but only 1,810 trains! CR urges 800 Mumbai offices to tweak work hours

Uber to soon offer Mumbai metro ticketing; see list of new features!

Mumbai plans new 1.5-km Elevated Road from Senapati Bapat Marg to Haji Ali

UP’s first Women Economic Empowerment Index: Lucknow, Kanpur & Varanasi lead

SCROLL FOR NEXT