लखनऊ विधान सभा  
Uttar-Pradesh-Hindi

Independence Day - UP में इस बार 15 अगस्त को नहीं मिलेगी छुट्टी, खुले रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य में किसी भी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सरकारी या प्राइवेट दफ्तर और बाजार बंद नहीं रहेगा, बल्कि सब खुला रहेगा।

Pawan Kaushal

15 अगस्त 2022 को इस साल देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence day) मनाने जा रहा है। और देश की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और यह पूरे देश में वर्तमान में चल रहा है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि इस बार प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोई भी स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर और बाजार बंद नहीं रहेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारत के राष्ट्रीय पर्व पर कोई भी छुट्टी मनाने न जाए।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़ी जगहों पर कार्यक्रम हों और इसे जन-जन का उत्सव बनाया जाए। इसके लिए समाज के हर एक वर्ग को, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों, स्वंयसेवी संस्थाओं, गाँव के नवयुवक मंगल दल, व्यापारी संगठन आदि को जोड़े।

प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम करवाने की हो रही तैयारी

लखनऊ विधान सभा

इस बार आजादी के इस पर्व को पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस (Independence day) की तैयारी की समीक्षा करते हुए अपने अधिकारीयों के कहा कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस (Independence day) का पर्व बेहद खास होगा। हर साल की तरह मनाया जाने वाला या पर्व इस बार काफी अलग और अनोखे तरीके से मनाया जाएगा और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार प्रदेश के हर एक जिले में खास कार्यक्रम होंग।

साथ ही मुख्यमंत्री का आदेश है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (Independence day) पर कोई भी स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर और बाजार बंद नहीं होंगे। आजादी के अमृत पर्व पर प्रदेश के हर कोने में भव्य उत्सव मनाया जाए। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के इस अवसर पर कोई छुट्टी न हो और प्रदेश का हर एक नागरिक इसको भवय तरीके से मनाये।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT