रीडिंग लाउन्ज  
Uttar-Pradesh-Hindi

Kashi Airport - वाराणसी एयरपोर्ट पर खुला देश का पहला रीडिंग लाउन्ज

यहाँ करीब 5000 से अधिक किताबों का एक विशाल संग्रह मौजूद है जो हिंदी और अंग्रेजी में है।

Pawan Kaushal

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेशनल बुक ट्रस्ट और शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से एयरपोर्ट परिसर में रीडिंग लाउंज की स्थापना की गई हैं। और यह एयरपोर्ट पर खुलने वाला देश का पहला रीडिंग लाउन्ज है जहाँ यात्री निःशुल्क किताबें पढ़ सकते हैं।

इस रीडिंग लाउन्ज में हर आयु वर्ग के लिए विभिन्न किताबों का भंडार मौजूद है। कहानियों, साहित्य, से लेकर हर शैली की किताबें यात्रियों के लिए उपलब्ध है। यहाँ करीब 5000 से अधिक किताबों का एक विशाल संग्रह मौजूद है जो हिंदी और अंग्रेजी में है।

इसके साथ ही यहां बच्चों के लिए कहानियों, साहित्य की किताबें सहित इंडिया 75 बुक्स भी हैं, जो आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लिखी गई हैं। इनमें देश के महानायकों और शहीद सैनिकों की कहानियां हैं। साथ ही लाउन्ज में क्यूआर कोड को स्कैन कर किताबों की ऑनलाइन कॉपी और ऑडियो बुक को निःशुल्क डाउनलोड भी किया जा सकता है। जिसे बाद में मोबाइल या लैपटॉप पर आसानी से खोलकर पढ़ा जा सकता है।

यह रीडिंग लाउंज वाराणसी के सौंदर्य, संस्कृति, और सभ्यता के साथ मिलकर एक नई उपलब्धि है। इससे यात्रियों को घूमने के दौरान अपने विचारों को साझा करने का मौका मिलेगा, या शांति और आत्मरहता की खोज में एक छोटा सा समय बिता सकते हैं।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

11 Kanpur Street Food Joints serving big taste for Under ₹100

15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

Stitched, tanned & built to last: 9 iconic businesses & brands from Kanpur

The spooky side: 6 haunted spots in Kanpur that'll give you serious chills

If it’s authentic Chikankari you want, THESE 9 shops in Lucknow deliver!

SCROLL FOR NEXT