लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 
Uttar-Pradesh-Hindi

लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी समेत अन्य ट्रेनें 3 अक्टूबर तक निरस्त, कई ट्रेनों का किया गया रूट डायवर्जन

प्रयागराज संगम-लखनऊ पैसेंजर, झाँसी-लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।

Pawan Kaushal

प्रतापगढ़ में यार्ड निर्माण के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक निरस्त कर दिया है। लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी और 15107 वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस इंटरसिटी 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। इसके साथ ही, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी को 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक निरस्त। और प्रयागराज संगम-लखनऊ पैसेंजर, झाँसी-लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।

बदले हुए रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी

पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 24 और 27 सितंबर और 1 अक्टूबर को सुल्तानपुर होकर चलेगी। जबकि जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 25, 28 सितंबर और 2 अक्टूबर को इसी रूट से चलायी जाएगी। लखनऊ एक्सप्रेस 26 ,सितंबर को फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली के रास्ते चलेगी। पूरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 23, 25, 27, 30 और 2 अक्टूबर को सुल्तानपुर होकर, दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक सुल्तानपुर के रास्ते चालयी जाएगी। कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 22, 27 सितंबर और 1 अक्टूबर को सुल्तानपुर के रास्ते रवाना होगी।

बीच रास्ते में निरस्त रहेगी होगी ये ट्रेनें

लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी

एलटीटी प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 25, 27 सितंबर और 2 अक्टूबर को रायबरेली तक जाएगी। यह ट्रेन प्रतापगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस 27, 29 सितंबर और अक्टूबर को रायबरेली से चलेगी। प्रतापगढ़ -दिल्ली पदावत एक्सप्रेस 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक और दिल्ली-प्रतापगढ़ पदावत एक्सप्रेस 21 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रायबरेली से प्रतापगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 23, 25, 27, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को लखनऊ तक आएगी।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Bandra's Newest | 5 Cafes that've popped recently & deserve your next coffee run

Shhh Koi hai! Buckle up for a paranormal thrill ride through THESE Haunted Places in Ahmedabad!

Authentic Mexican & Latin American Cuisine finds a spot in Ahmedabad with The Latin House

11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

Construction of outer ring road project in Kanpur to begin soon

SCROLL FOR NEXT