Uttar-Pradesh-Hindi

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! वाराणसी और झाँसी इंटरसिटी समेत दर्जनों ट्रेनें 20 से 28 फरवरी तक निरस्त

यात्रियों से अनुरोध है कृपया कोई भी बुकिंग करने से पहले IRCTC की वेबसाइट या फिर बुकिंग काउंटर पर जाकर पूछताछ कर लें।

Pawan Kaushal

रेलवे इंटरलॉकिंग और डॉबलिंग निर्माण कार्य करवा रहा है और इसी के चलते 20 से 28 फरवरी तक लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। रेलवे अंतू, जगेशरगंज, चिलबिला और प्रतापगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग करेगा।

ये ट्रेनें रहेगी निरस्त

  1. ट्रेन नंबर - 14203/04 लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी और ट्रेन 15107/08 लखनऊ - बनारस इंटरसिटी निरस्त रहेगी।

  2. ट्रेन नंबर - 14203/04 लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी और ट्रेन 15107/08 लखनऊ - बनारस इंटरसिटी निरस्त रहेगी।

  3. ट्रेन नंबर - 04255/56 लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल भी 20 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

  4. ट्रेन नंबर - 13005 हावड़ा - अमृतसर पंजाब मेल 20 से 28 फरवरी तक वाराणसी पहुंचकर जंघई से फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली होकर आएगी।

  5. ट्रेन नंबर - 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल भी 20 से 28 फरवरी तक रायबरेली ऊंचाहार होकर फाफामऊ और जंघई के रास्ते चलेगी।

  6. पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 21, 25 और 28 फरवरी को सुल्तानपुर होकर आएगी।

  7. जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 20,23 और 27 फरवरी को सुल्तानपुर होकर जाएगी।

  8. भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट 20, 22, 25 और 27 फरवरी को रायबरेली पहुंचकर निरस्त होगी। और प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट इन तिथियों में रायबरेली से ही चलेगी।

  9. प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का ठहराव 28 फरवरी तक चिलबिला स्टेशन पर हो होगा।

झाँसी इंटरसिटी भी निरस्त

झाँसी-कानपुर रेलखंड के मलासा-लालपुर- पामा स्टेशनों की डबलिंग के बाद नॉन इंटरलॉकिंग के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ पैसेंजर 21 फरवरी तक निरस्त रहेगी। उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस सोमवार और बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस मंगलवार को भीमसेन-पामा रेलखंड पर 45 मिनट रोककर चलेगी।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

7 October plans for when Kanpur’s weather is too good to stay in

One week to Karwa Chauth! Lucknow’s guide to getting your festive prep sorted

7 Themed Restaurants in Ahmedabad where the vibe is on the menu too

Freedom Stories Coming Alive Through Dastangoi

New in Lucknow: Hobnob brings a plush dining space to Hazratganj for food, drinks & unwinding

SCROLL FOR NEXT