अयोध्या  
Uttar-Pradesh-Hindi

Ram Navami 2023 - अयोध्या में आज से 31 मार्च तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

यह पूरी ट्रैफिक व्यवस्था 28 मार्च से 31 मार्च रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

Pawan Kaushal

राम की नगरी अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक चैत्र रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए जिले में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। और आज 28 मार्च शाम 6 बजे से जिले में भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जाएगा। वहीँ, हलके नागरिक वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यह पूरी ट्रैफिक व्यवस्था 28 मार्च से 31 मार्च 2023 रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

  • लखनऊ से गोरखपुर-बस्ती जाने वाले भारी वाहन बाराबंकी से जरवल रोड, कर्नलगंज, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए जायेंगे।

  • गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को खलीलाबाद, मेहदावल, बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोंडा होते हुए डाइवर्ट किया जाएगा।

  • अम्बेडकरनगर से लखनऊ की ओर से जाने वाले वाहनों को मेहरुआ, कटका, सुल्तानपुर से डाइवर्ट किया जाएगा।

  • अम्बेडकरनगर से लखनऊ की ओर से जाने वाले वाहनों को महरुआ, कटका, सुल्तानपुर से डाइवर्ट किया जाएगा।

  • गोंडा से बाराबंकी-लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गोंडा अथवा मनकापुर से ही कर्नलगंज, जरवल रोड की ओर डाइवर्ट किया जाएगा।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT