MVVNL 
Uttar-Pradesh-Hindi

MVVNL - शहरी बिजली उपभोक्ता 25 फरवरी से पहले जमा करें अपना बकाया बिल अन्यथा हो सकती है परेशानी !

19 जिलों की ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था 25 फरवरी से 4 मार्च तक बंद रहेगी। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसलिए बकाया बिल जमा करने की अपील की जा रही है।

Pawan Kaushal

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) अपने ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम को अपग्रेड करने जा रहा है। और इसी के चलते 25 फरवरी शाम 6 बजे से 4 मार्च दोपहर 12 बजे तक उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा नहीं कर पाएंगे। MVVNL के अंतर्गत आने वाले 19 जिलों की शहरी बिलिंग व्यवस्था अगले आठ दिनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में उपभोक्ता 25 फरवरी से पहले अपना बिल काउंटर पर जाकर या फिर ऑनलाइन जमा कर दें, ताकि चार मार्च के बाद कोई अव्यवस्था न हो।

ऐसा न करने पर बिजली की ज्यादा खपत होगी और स्लैब भी बदल जाएगा। पिछले साल 24 अक्टूबर 2022 से बिलिंग व्यवस्था को बिजली विभाग खुद संभल रहा है और तभी से बिलिंग प्रक्रिया को हाईटेक और अपग्रेड किया जा रहा है। और अपग्रेड के चलते कई बार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्मार्ट मीटर और प्रीपेड उपभोक्ता पहले से ही करा लें रिचार्ज

MVVNL

MVVNL की जनसम्पर्क अधिकरी शालिनी यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के घर मे प्रीपेड मीटर लगा है तो 25 फरवरी से पहले ही अपना रिचार्ज करवा लें अन्यथा बिजली कट जायेगी। ऐसे ही जिन उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगा है, और महीने के आखिरी में अपना बिल जमा करते हैं वो 25 फरवरी से पहले बिल जमा कर दें। क्यूंकि बिल जमा न होने के कारण बिजली चली जायेगी और बिजली विभाग के कर्मचारी चाह कर भी व्यवस्था को ठीक नहीं कर पाएंगे और अंत में परेशानी उपभोक्ता को ही उठानी पड़ेगी।

19 जिलों की ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था रहेगी बंद

MVVNL

MVVNL के तहत 19 जिलों की ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी। इनमें, लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बदायूं, पीलीभीत, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, अम्बेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती शामिल हैं। इन जिलों में ऑनलाइन बिल जमा, लोड बढ़वाने, बिल संशोधन, काउंटर पर बिल जमा और बिल में नाम परिवर्तन करवाने जैसी तमाम सेवाएं बंद रहेगी।

अतः अपना बिल आज ही जमा कर दें और प्रीपेड मीटर उपभोक्ता अपना रिचार्ज करवा लें ताकि अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT