• Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कुनबी साड़ी – गोवा का पारम्परिक परिधान जो राज्य की आदिवासी संस्कृति को दर्शाता है

by user
4 years ago
in Goa-Hindi
Reading Time: 1 min read
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

गोवा अपने समुद्री तटों पर व्याप्त रेत और चमकदार सूरज की किरणों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्द है। गोवा जितना एक पर्यटक स्थान के रूप में समृद्ध है, यहां का इतिहास भी उतना ही भव्य और सांस्कृतिक रूप से अमूल्य है। गोवा के पुर्तगाल इतिहास से तो लोग अनजान नहीं हैं लेकिन क्या आप गोवा के सूक्ष्म आदिवासी इतिहास से परिचित हैं ? जैसे ही आप गोवा के इलाकों से होकर गुज़रेंगे आपको गोवा के आदिवासी इतिहास की झलक वहां की महिलाओं द्वारा पहनी हुई विशिष्ट लाल चेक प्रिंट की साड़ी में दिखेगी।

यह साधारण पर जीवंत वस्त्र जिसमें समय के साथ बदलाव आया, यह प्राचीन समय में गोवा की पहाड़ियों के आस पास रहने वाली कुनबी और गावड़ा नामक आदिवासी जनजातियों के शेष स्मारकों में से एक है।

गोवा की जनजातियां और उनके वस्त्र

गोवा के इंडो पुर्तगाल इतिहास के बारे में बहुत जाना गया है लेकिन गोवा के टेक्सटाइल इतिहास के बारे में बहुत कुछ अज्ञात है। गोवा के प्रारंभिक स्थानीय महिलाओं द्वारा पहनी गयी लाल चेक साड़ी ‘कुनबी साड़ी’ नाम से प्रचलित है और गोवा की सबसे पुरानी बुनावट है। पुर्तगालियों के आगमन ने कुनबी सहित क्षेत्र के अधिकांश देसी परिधानों को भी प्रभावित किया। यह साड़ी मूल रूप से कुनबी और गावड़ा जनजाति की महिलाओं द्वारा पहनी जाती थी जो मूल रूप से धान के खेत के मजदूर थे। पुराने समय में महिला मजदूरों द्वारा पहने जाने के कारण इस साड़ी का कपडा साधारण होता था और यह घुटनों से ठीक नीचे तक पहनी जाती थी जिससे कुनबी श्रमिकों को अपने दैनिक काम और कठिन कामों को करने में आसानी होती थी।

परिधान का प्राचीन महत्व और विशेषताएं

मूल रूप से कुनबी साड़ी को लाल रंग में रंगा जाता था और छोटे और बड़े चेक में बुना जाता था। डाई आयरन ओर (iron ore) , चावल कांजी (स्टार्च) और सिरका से बनायीं जाती थी। यह सभी प्रचुर मात्रा में गोवा में पाए जाते थे। यह साड़ी मूल रूप से चोली के बिना पहना जाती थी; हालांकि, इसे एक साधारण पफ आस्तीन के ब्लाउज के साथ भी पहना जाता था। पारंपरिक कुनबी महिलाएं खुद को साधारण कांच की लाल और हरी चूड़ियों से और काले मोतियों के हार के साथ सुशोभित करती थीं।

गोवा का कोई भी सांस्कृतिक आदिवासी नृत्य चाहे वो ढालो हो या फुगड़ी हो कुनबी साडी के बिना अधूरा रहता है। स्थानीय लोगों के बीच यह कपड़ नाम से लोकप्रिय थी और इसे आदिवासी साड़ी के नाम से भी जाना जाता है। आज भी आप मडगांव जाएं तो आपको भदेल नामक महिलाओं को लाल चेक की साड़ियां पहने दिख जाएंगे। पहनने में आसान यह कुनबी साड़ी आज भी खेतिहर महिलाओं के बीच उतनी ही लोकप्रिय है। 1940 तक यह साड़ियां ब्लाउज के बिना पहनी जाती थी लेकिन उसके बाद पुर्तगाल में कानून आ गया जिसमें ब्लाउज पहनना अनिवार्य कर दिया गया। कुनबी साड़ी या फिर आदिवासी साड़ी का लाल रंग मिटटी, उर्वरता और जीवंतता का प्रतीक है।

गोवा का ऐतिहासिक टेक्सटाइल

मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने अपनी किताब “मोडा गोवा” और मशहूर टेक्सटाइल हिस्टोरियन जसलीन धमीजा की किताब “वोवन मैजिक” में कुनबी साड़ी के बारे में काफी बारीक जानकारियां हैं। कुनबी साड़ी का धार्मिक महत्त्व भी काफी है और यह देवी देवताओं को भी चढ़ाई जाती है। हालांकि इतनी धार्मिक और समाजित महत्ता होने के बाद भी आज कुनबी साड़ी को बनाने के लिए गोवा में हैंडलूम नहीं हैं जहां इस साड़ी को बुना जा सके और इसकी बुनाई की प्राचीन विधि भी पूरी तरह खो चुकी है।

इसके पहले की यह प्राचीन परिधान पूरी तरह इतिहास के पन्नो में खो जाए, आज टेक्सटाइल की दुनिया के काफी मशहूर लोग इस खोयी हुई बुनाई को बचाने के कई प्रयास कर रहे हैं और गोवा के काफी लोग कुनबी साड़ी को गोवा का ऐतिहासिक टेक्सटाइल घोषित करने के प्रयास में हैं।

केरल की 35 वर्षीय महिला शायजा बेझिझक रखती हैं मूछें, शान से मूंछों पर देती हैं ताव

भारत की इन 8 सुपर दादियों की कहानी देश के युवाओं को साहस और निडरता से जीवन जीने की प्रेरणा देती है

Goa Temple – जानिये गोवा के खूबसूरत ‘शांतादुर्गा’ मंदिर और उससे जुड़ी एक प्राचीन कहानी के बारे में

बांधनी और लहरिया की सदियों पुरानी रंगीन परम्पराओं की चमक राजस्थान के हर कोने में दिखती है

Tags: Buy Latest Designer Sareesgoa tribal historyknocksense hindikunbi sareekunbi saree goakunbi tribal sareekunbi tribal womenkunbi tribe goaSaree For WomenSarees for every festivalकुनबी साड़ी
SendShareShare

user

Related Stories

गोवा के उत्कृष्ट कलाकार मारियो मिरांडा की विरासत तटीय राज्य के सभी कोनों में गूंजती है

by user
30.03.2026
0

अनगिनत कार्टूनों और क्रिएटिव चित्रों में जान डालने वाले, मारियो मिरांडा (Mario Miranda) उन बहुत कम कलाकारों में से एक हैं, जिनकी अद्भुत रचनाओं को अंग्रेजी वर्णमाला के...

Goa Temple – जानिये गोवा के खूबसूरत ‘शांतादुर्गा’ मंदिर और उससे जुड़ी एक प्राचीन कहानी के बारे में

by user
30.03.2026
0

यूं तो गोवा (Goa) खूबसूरत समुद्री तटों का राज्य है जहाँ देश दुनिया के पर्यटक रेत पर बैठकर घंटों सूरज की किरणों को समुद्र में खिलखिलाता हुआ देखते...

गोवा का सबसे पुराना वाद्ययंत्र ‘घुमोट’ राज्य के पारंपरिक संगीत और विरासत का मुख्य हिस्सा है

by user
30.03.2026
0

गोवा का हेरिटेज वाद्ययंत्र (Heritage instrument of Goa) होने की उपाधि से सम्मानित घुमोट (Ghumot) गोवा की लोक संस्कृति, मंदिर और चर्च संगीत का एक अभिन्न अंग है।...

Google Translate में जुड़ीं 8 और भारतीय भाषाएँ;संस्कृत, कोंकणी, भोजपुरी जैसी भाषाओँ में अब अनुवाद आसान

by user
30.03.2026
0

क्या आप जानते हैं, अब आप Google Translate पर कोंकणी भाषा का भी उपयोग कर सकते हैं? यह गोवा और अन्य कोंकणी भाषी लोगों के लिए एक अच्छी...

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9 02.04.2026
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore

Exit mobile version