देश में ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देते हुए, गुरुग्राम के सेक्टर 86 में दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। दिल्ली-जयपुर ई-हाईवे पर चार पहिया वाहनों के लिए 121 चार्जिंग पॉइंट की क्षमता के साथ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग स्टेशन है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कार्यक्रम के तहत अलेक्ट्रिफी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित इस स्टेशन को गुरुवार को जनता के लिए खोल दिया गया।
