कानपुर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जल्द ही कानपुर के लोग अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन हासिल कर सकेंगे। संपत्ति पर किस तरह का टैक्स लगा है, कितना क्षेत्रफल कवर्ड या खाली है, ये सारी जानकारी पूरी तरह से ऑनलाइन ही मिल जायेगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कानपुर के सभी मकानों की पूरा ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है। अभी तक केवल भवन कर भेजने और जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था है। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सभी जोनल प्रभारी और स्मार्ट सिटी मिशन के प्रतिनिधियो के साथ बैठक की। इसमें नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि नगर निगम में पंजीकृत सभी संपत्तियों के यूनिक आईडी को स्मार्ट सिटी मिशन के जीआईएस सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाए, जिसमें संपत्तियों का पूरा लेखा-जोखा हो।
Farewell, Vistara! Airline bids emotional yet optimistic goodbye ahead of Air India merger
The Goa-Bengaluru Vistara flight landed on its destination on Sunday, marking an emotional end to the airline's chapter in the book of India's civil aviation sector. On November...







