• Home
  • Lucknow
    Mithibai Kshitij’24, Mumbai | Krishna Shroff inspires students with her visionary insights on Day 4

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

    Put your brand across Lucknow with ScreenPe; 250+ high-visibility spots in one go!

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
    Mithibai Kshitij’24, Mumbai | Krishna Shroff inspires students with her visionary insights on Day 4

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

    Put your brand across Lucknow with ScreenPe; 250+ high-visibility spots in one go!

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
No Result
View All Result

लखनऊ में जन्मीं उपन्यासकार अत्तिया हुसैन के लेखन में पार्टीशन से पहले के जीवन का गहन वर्णन है

by user
4 years ago
in Lucknow-Hindi
0
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

लेखक और पत्रकार अत्तिया हुसैन (Attia Hosain) का जन्म 1913 में लखनऊ के एक जानेमाने परिवार में हुआ था। उनके पिता लखनऊ के अवध प्रांत के तालुकेदार थे। उनके पिता की शिक्षा क्राइस्ट कॉलेज (Christ College) में और फिर कैम्ब्रिज (Cambridge) में हुई थी। उनकी माँ का परिवार शास्त्रीय फ़ारसी, अरबी और उर्दू की भाषाओं में निपुड़ था। उनकी माँ लखनऊ में एक महिला शिक्षा और कल्याण संस्थान की संस्थापक थीं। परिणामस्वरूप, अत्तिया का बचपन देश के प्रमुख राजनीतिक बुद्धिजीवियों की संगति में बीता और उन्हें छोटी उम्र से ही फारसी, अरबी और उर्दू सिखाई गई।

उनकी शिक्षा लखनऊ के प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर स्कूल (La Martiniere School ) में हुई और बाद में वे इसाबेला थोबर्न कॉलेज (Isabella Thoburn College) से अपनी पढ़ाई पूरी की जो उस समय लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महिलाओं के लिए एक प्रमुख कॉलेज था। 1933 में 20 वर्ष की आयु में, वह अपने परिवार से पहली महिला बनीं जिन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक किया।

लेखिका के तौर पर उनका जीवन

अत्तिया हुसैन एक प्रमुख भारतीय उपन्यासकार, पत्रकार, प्रसारक और लघु-कथा लेखक थीं और अंग्रेजी में लेख लिखती थीं। उन्होंने कम उम्र में लिखना शुरू कर दिया था और वह पार्टीशन और जेंडर जैसे विषयों के इर्द-गिर्द घुमते हुए अपने लेखन के लिए जानी जाती हैं।

हुसैन के विचार लिबरल थे और 1930 के दशक के राष्ट्रवादी आंदोलन से प्रभावित थे। वह अपने समय के कट्टरपंथी लेखकों से प्रेरित थीं और इसके चलते वे प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन (Progressive writer association ) से जुड़ीं जो लेखकों का एक समूह था जिसमें अहमद अली,सज्जाद जहीर, मुल्क राज आनंद, इस्मत चुगताई, सआदत हसन मंटो और प्रेमचंद जैसे लोकप्रिय और राष्ट्रवादी लेखक शामिल थे।

हुसैन ने एक ऐसे दौर में लिखना शुरू किया, जिसमें ज्यादातर पुरुष लेखकों का वर्चस्व था और अत्तिया को उपमहाद्वीप की प्रारंभिक महिला प्रवासी लेखिकाएं में से एक के रूप में जाना जाता है। जैसा कि लक्ष्मी होल्मस्ट्रॉम (Lakshmi Holm- strom) ने अपने निबंध ‘अत्तिया हुसैन: हर लाइफ एंड वर्क’, जो की ‘इंडियन रिव्यू ऑफ बुक्स’ पर प्रकाशित हुआ। भारत में अपने समय के दौरान, हुसैन ने कलकत्ता में स्थित द पायनियर और द स्टेट्समैन जैसे समाचार पत्रों के लिए लिखा, और कई पत्रिकाओं ने उनकी लघु कथाएँ प्रकाशित कीं।

1953 में, फीनिक्स फ्लेड नामक लघु कथाओं का उनका पहला संग्रह प्रकाशित हुआ था। इसमें ‘फीनिक्स फ्लेड’, ‘आफ्टर द स्टॉर्म’ और ‘द डॉटर-इन-लॉ’ जैसी उनकी लघु कथाएँ शामिल हैं। इसके बाद 1961 में प्रकाशित उनका एकमात्र उपन्यास सनलाइट ऑन ए ब्रोकन कॉलम आया।

हुसैन की कलम में भारतीय विभाजन और महिलाओं की व्यथा का ज़िक्र

एक कुलीन मुस्लिम होने के बावजूद, उनके कट्टरपंथी विचारों ने उन्हें स्त्रियों के खिलाफ अपने वर्ग के पाखंडों को पहचानने में सक्षम बनाया – एक ऐसा विषय जो उनके कार्यों में प्रमुख रूप से दिखाई देता है उनकी लघु कहानी ‘द फर्स्ट पार्टी’ परंपरा और आधुनिकता के बीच संघर्ष को बयान करती है क्योंकि एक युवा दुल्हन अपने पति की आधुनिक जीवन शैली के साथ कदम मिलाने की कोशिश करती है। अनीता देसाई, जिन्होंने उनकी रचना ‘सनलाइट ऑन ए ब्रोकन कॉलम’ (Sunlight on a Broken Column) का परिचय लिखा है, ने “गहन और अलंकृत” होने के लिए हुसैन के लेखन की बहुत प्रशंसा की है।

उनका उपन्यास ‘सनलाइट ऑन ए ब्रोकन कॉलम’ (Sunlight on a Broken Column) भी उनके अपने जीवन के अनुभवों को दर्शाता है। यह भारत के पार्टीशन की पृष्ठभूमि के खिलाफ लिखा गया है और एक ढहती सामाजिक व्यवस्था को दर्शाता है।1961 चट्टो और विंडस द्वारा प्रकाशित,यह मुख्य चरित्र लैला के जीवन का पता लगाता है, जो एक सामंती तालुकदारी, परिवार में पली-बढ़ी है।

हुसैन का लेखन पूर्व-विभाजन भारत में मुस्लिम महिलाओं की स्थिति को दर्शाता हैं। ज़ेनाना की अवधारणा और पर्दा पालन करने की प्रथा का वर्णन उनके उपन्यास के पारंपरिक मुस्लिम परिवार के माध्यम से किया गया है। अतिया हुसैन ने मुख्य रूप से महिलाओं के अनुभवों के बारे में लिखा और पितृसत्तात्मक समाज में उनकी स्थिति को दर्शाया है।

Tags: Attia Hosain BiographyAttia Hosain British-Indian novelistAttia Hosain Introductionattiya hosain lucknowfemale writers of lucknowjournalist attiya hosain lucknownovelist attiya hosainpopular female writersprolific writers of lucknowWriter and journalist Attia Hosain
SendShare234Share41

user

Related Stories

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब घर, जमीन, जैसी अचल संपत्तियों के लिए किसी के भी नाम मुख्तारनामा यानी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी करने के नियमों में बदलाव किया गया है।...

मॉडर्न एकेडमी – लखनऊ में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का एक मात्र प्रतिष्ठित संस्थान

by Pawan Kaushal
07.06.2023
0

कहते है पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाती। और शिक्षा एक मात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हो...

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ का एक मात्र संस्थान मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

एक बेटी को शिक्षित करने का मतलब है पूरे समाज को शिक्षित करना, और इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (Modern Girls...

Recent Posts

  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing
  • 9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

Recent Posts

  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • 9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!” 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore