लखनऊ नगर निगम शहर में ओपन डंपिंग पॉइंट्स को खत्म करने के लिए लगाने जा रहा रिफ्यूज कॉम्पेक्टर
लखनऊ की सड़कों से गंदगी और कूड़े को साफ करने के लिए नगर निगम निगम अब ओपन डंपिंग पॉइंट्स को पूरी तरह खत्म करने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम अब शहर में रिफ्यूज कॉम्पेक्टर लगाएगा। इस रिफ्यूज कॉम्पेक्टर से जमीन पर वेस्ट बिलकुल भी नहीं गिरता। रिफ्यूज कम्पेक्टर लगाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर में जगह भी चिन्हित कर ली गई है। रिफ्यूज कॉम्पेक्टर सबसे पहले भीड़ भाड़ वाले इलाकों, बाजारों में लगाया जाएगा जहां से कूड़ा अधिक निकलता है। नगर निगम प्रशासन की ओर से पहले ही फैसला लिया जा चूका है कि सभी जोन में धीरे-धीरे सभी ओपन डंपिंग पॉइंट्स को खत्म किया जाएगा। इसके लिए रिफ्यूज कम्पेक्टर को लगाया जा रहा है, इसके साथ ही कई अन्य पॉइंट्स पर प्लास्टिक शीट भी लगाई जाएगी।
To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices.

