• Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
No Result
View All Result

यूपी बजट 2022 – लखनऊ को सेफ और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मिला 513 करोड़ का बजट

by user
4 years ago
in Lucknow-Hindi
Reading Time: 1 min read
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश की 7 स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को और गति देने के लिए सरकार ने 2210 करोड़ का बजट रखा है। और इसी के तहत लखनऊ को भी इस बजट में से बड़ी रकम मिलेगी जिससे शहर को स्मार्ट, स्वच्छ और आधुनिक बनाने का काम किया जाएगा।

लखनऊ के कायाकल्प के लिए 513 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसमें 15वें वित्त आयोग के तहत कराए जाने वाले कामों के लिए 380 करोड़, लखनऊ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए 106 करोड़, तालाब-पोखरों के लिए 12 करोड़ तथा अन्य मदों में 15 करोड़ रुपये मिले हैं। शहर में स्मार्ट सिटी योजना के कामों के लिए प्रदेश सरकार ने अपने 50 प्रतिशत अंशदान के तौर पर 106 करोड़ का बजट दिया है। यह पहले से चल रहे प्रोजेक्ट के लिए जारी किया गया है। इस योजना में प्रदेश और केंद्र सरकार आधा-आधा पैसा देती है।

लखनऊ में स्मार्ट सिटी परियोजना पर काफी समय से काम चल रहा है। कुछ प्रोजेक्ट पर काम अभी भी चल रहा है, कुछ का काम पूरा हो चुका है। लखनऊ में स्मार्ट सिटी के तहत 41 प्रोजेक्ट मंजूर हुए हैं जिनकी लागत 930.50 करोड़ रुपये है। फिलहाल अभी तक करीब पौने चार सौ करोड़ के 30 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही करीब 551 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहा है निर्माणधीन है।

सड़क मरम्मत, मल्टीलेवल पार्किंग, ओवरब्रिज समेत अन्य परियोजनाओं को मिलेगी गति

लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता और इसीलिए सड़क, स्मार्ट पुलिस बूथ, स्मार्ट रोड, मल्टीलेवल पार्किंग, ओवरब्रिज और ट्रैफिक मैनेजमेंट का काम स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किया जाएगा।

इसमें स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लक्षम मेला मैदान के पास 42 एमएलडी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। इस पर 137.10 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसमें केंद्र ने अपने हिस्से का बजट भी दे दिया है। अब इसमें राज्य सरकार अपना बजट देगी और उसके बाद इसके निर्माण में तेज़ी आएगी और गोमती में गिर रहे नालों को रोकने में मदद मिलेगी।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ही शहर के 33 चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम जारी है और इस पर करीब 53.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस कार्य के लिए राज्य सरकार ने बजट जारी कर दिया है, जिससे रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, डिवाइडर पेंटिंग, ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट जैसे काम होंगे। इसके साथ ही शहर की 12 सड़कों को स्मार्ट रोड बनाने के लिए 276 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे सड़कों पर स्ट्रीट लाइट, भूमिगत नाले, ओवरहेड तारों को शिफ्ट किया जाएगा, फूटपाथ बनाये जाएंगे और रोड के किनारे हरियाली का विकास किया जाएगा। साथ ही शहर की 200 जर्जर सड़कों की मरम्मत भी होगी। अधिकारीयों के मुताबिक इस कार्य के लिए शासन स्तर से करीब 350 करोड़ रुपये आवंटित होंगे।

बिछेगा फ्लाईओवर-ओवरब्रिज का जाल

लखनऊ में जनता को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए और यातायात को सुगम बनाने के लिए शहर में फ्लाईओवर और ओवरब्रिज का जाल बिछाया जाएगा। इसमें भरवारा, दिलकुशा, मोहनलालगंज क्रासिंग, तेलीबाग चौराहा पुल, अनुपगंज क्रासिंग पुल समेत करीब एक दर्जन ओवरब्रिज बनाये जाएंगे। इस काम के लिए सेतु निगम को करीब 500 करोड़ रुपये मिलेंगे। साथ ही लोक निर्माण विभाग शहर के फ्लाईओवर और ओवरब्रिज की मरम्मत भी करेगा।

Tags: lucknow budgetlucknow budget developmentslucknow citylucknow city development planlucknow hindi newslucknow newslucknow news citylucknow smart citylucknow updates
SendShareShare

user

Related Stories

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब घर, जमीन, जैसी अचल संपत्तियों के लिए किसी के भी नाम मुख्तारनामा यानी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी करने के नियमों में बदलाव किया गया है।...

मॉडर्न एकेडमी – लखनऊ में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का एक मात्र प्रतिष्ठित संस्थान

by Pawan Kaushal
07.06.2023
0

कहते है पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाती। और शिक्षा एक मात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हो...

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ का एक मात्र संस्थान मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

एक बेटी को शिक्षित करने का मतलब है पूरे समाज को शिक्षित करना, और इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (Modern Girls...

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9 02.04.2026
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore

Exit mobile version