अपने नन्हे बच्चों के साथ यात्रा करने वाली नई माताओं के लिए ट्रेन यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए, भारतीय रेलवे ने एक फोल्डेबल ‘बेबी बर्थ’ की पेशकश की है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर ट्रेनों में नई माताओं के लिए सुविधा के बारे में घोषणा की। लखनऊ मेल में कोच संख्या 194129/बी4, बर्थ नंबर 12 और 60 में ‘बेबी बर्थ’ की शुरुआत की गई है, ताकि माताओं को अपने बच्चों के साथ यात्रा करने में सुविधा हो। इस पहल की घोषणा रेलवे विभाग ने मातृ दिवस के अवसर पर की थी।
लखनऊ मेल ट्रेन में पेश किया गया ‘बेबी बर्थ’
Happy Mother’s Day.
A baby berth has been introduced in Coach no 194129/ B4, berth no 12 & 60 in Lucknow Mail, to facilitate mothers traveling with their baby. Fitted baby seat is foldable about hinge and is secured with a stopper. @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @GM_NRly pic.twitter.com/w5xZFJYoy1— DRM Lucknow NR (@drm_lko) May 8, 2022
उत्तर रेलवे लखनऊ डिवीजन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने बताया कि नवजात शिशु के लिए बनायी जाने वाली बेबी बर्थ फोल्डेबल है, और जरूरत पड़ने पर इसे स्टॉपर से सुरक्षित किया जा सकता है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने लखनऊ मेल में बच्चों के लिए शुरू की गई बर्थ की तस्वीरें साझा की हैं। बच्चे के लिए लो बर्थ की व्यवस्था की गई है और इसे इस तरह से बनाया गया है कि सोते समय बच्चा सीट से न गिरे।
मॉनिटरिंग के बाद दूसरी ट्रेनों में लगाने पर होगा विचार
सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि लखनऊ मेल में बेबी सीट व्यवस्था की महीने भर तक मॉनिटरिंग की जाएगी। उन सीटों पर शिशुओं के साथ सफर करने वाली महिलाओं से फीडबैक लेने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी। अगर सकारात्मक फीडबैक रहा तो दूसरी ट्रेनों में भी यह सुविधा देने पर विचार किया जाएगा।
