• Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Mother Of Mango Tree- जानें कहानी उत्तर प्रदेश के उस हेरिटेज पेड़ की जिससे ‘दशहरी आम’ का सफर शुरू हुआ

by user
4 years ago
in Lucknow-Hindi
Reading Time: 2 mins read
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

लखनऊ की काकोरी तहसील में मौजूद है दशहरी गांव । यह कोई मामूली गाँव नहीं है क्योंकि मलिहाबाद और अवध की बेहद मशहूर और विविध आम की किस्म दशहरी का नाम इसी गाँव के बाद रखा गया है। यह इसीलिए क्योंकि यहां मौजूद है दशहरी आमों से लदा हुआ 200 साल पुराना विशाल आम का पेड़ जिसकी घनी-हरी टहनियों से लटकते हैं मोती जैसे सैंकड़ों दशहरी आम। इस पेड़ को मदर ऑफ़ मैंगो ट्री (Mother Of Mango Tree) कहा जाता है।

दिन की चिलचिलाती 42 डिग्री सेल्सियस के बावजूद, फैलती शाखाओं के नीचे आप एक अनोखी ठण्ड महसूस करेंगे और पेड़ की हरी भरी छत्रछाया में आराम से आश्रय लेते हुए पक्षियों के चहकने की आवाज़ को सुन सकेंगे। इस विशाल मैंगो ट्री (Mango Tree) को अब उत्तर प्रदेश सरकार ने हेरिटेज ट्री का दर्जा दिया है।

आईये जानते हैं इस प्राचीन पेड़ के बारे में जहाँ से दशहरी आम की शुरुआत हुई और किस प्रकार इसने उत्तर प्रदेश के भौगोलिक और आर्थिक दायरे का विस्तार किया।

दशहरी के ‘मदर ट्री’ की कलम से निकले सैंकड़ों दशहरी के पेड़

सागर ख़ैयामी साहब कहते हैं की “आमद से दशहरी की है, मंडी में दशहरा, हर आम नज़र आता है, माशूक़ का चेहरा, एक रंग में हल्का है, तो एक रंग में गहरा,कह डाला क़सीदे के एवज़, आम का सेहरा।”

मलीहाबाद को पूरे उत्तर भारत में आम के सबसे बड़े बागों में से एक के रूप में जाना जाता है। यहां उगाए जाने वाले आमों की कई अलग-अलग किस्मों में दशहरी सबसे लोकप्रिय है। इसकी विशिष्टता को देखते हुए, सितंबर 2009 में, इस पूरे क्षेत्र को भारत की भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री द्वारा ‘मैंगो मलिहाबाद दशहरी’ के रूप में रजिस्टर किया गया था।

मलिहाबाद की विशेष पैदावार दशहरी को स्वाद और खुशबू के कारण दुनियाभर में शोहरत मिली है। यह आम अन्य प्रजातियों के मुकाबले टिकाऊ भी है इसलिए इसकी पहुंच भी देश-विदेश तक है। लेकिन माना जाता है की दशहरी गाँव के इस मदर ट्री की कलम से दशहरी के बाग लगे । दशहरी गांव के निवासी छोटे लाल कनौजिया बताते हैं कि पेड़ बचपन से लेकर आज तक एक ही तरह का है, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है यह पेड़ दशहरी गांव की पहचान है लेकिन कोई इस पेड़ की टहनी चुराकर मलिहाबाद ले गया था और उसने मलिहाबाद में दशहरी आम को प्रसिद्ध कर दिया। असल में दशहरी आम दशहरी गांव की पहचान है ना कि मलिहाबाद की। साथ ही उनका यह भी कहना है कि यह पेड़ चमत्कारी पेड़ है।

1974 में बागवानी विभाग के एक प्रकाशन के अनुसार, दशहरी का यह ‘मदर ट्री’ लगभग 170 साल पुराना था, जिसकी उम्र अब लगभग 218 वर्षों पुराना है। लखनऊ के पास सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर (CISH) का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में पेड़ ने लगातार 79-189 किलो आम की पैदावार की है। यह आश्चर्यजनक रूप से मजबूत पेड़ किसी भी उम्र से संबंधित समस्याओं से मुक्त नज़र आता है और इसका श्रेय आसपास की गोमती नदी की समृद्ध मिट्टी और पोषक तत्वों को जाता है। लगभग 35 फीट लम्बे पेड़ में 70 फीट फैली कैनोपी और लगभग 10 फीट की ट्रंक है। 12 प्रमुख मचान शाखाएं जमीन के समानांतर विकीर्ण होती हैं और तना छेदक या दीमक के हमलों से मुक्त होती हैं।

लखनऊ के नवाब की बेशकीमती संपत्ति

सोचिये, पीढ़ियों पहले उगा एक पौधा आज फलों के राजा आम की एक खास प्रजाति के जन्मदाता के रूप में पहचाना जाता है। इस पेड़ का संरक्षण समीर जैदी के पास है, जबकि यह पेड़ लखनऊ के नवाब की संपत्ति है, इसलिए इसके फलों को बेचा नहीं जाता है। नसीर अली बताते हैं, “बाकी इस पेड़ का आम नवाब साहब के यहां जाता है, अब मोहम्मद अंसार साहब के यहां, अब तो रहे नहीं तो उनके पोते हैं, इस आम की बिक्री नहीं होती। लोग इस पेड़ को बहुत दूर से देखने आते है इसकी फोटो भी खींचते है।”

उत्तर प्रदेश की ये 8 आम की किस्में सदियों से शायरों से लेकर आम लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं

अंदाज़-ए-‘आम – लखनऊ की अवाम का पसंदीदा, नवाबों के बागों का बेशकीमती रत्न

Tags: 'Malihabadi Dashehari' MangoBirthplace of Dashehari mangoDashehari MangoDashhari VillageHybrid Varieties of MangoKnocksense ShortsMango varietieMother Of Mango TreeThe birthplace of the Dashehari mangoमदर ऑफ मैंगो ट्री
SendShareShare

user

Related Stories

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब घर, जमीन, जैसी अचल संपत्तियों के लिए किसी के भी नाम मुख्तारनामा यानी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी करने के नियमों में बदलाव किया गया है।...

मॉडर्न एकेडमी – लखनऊ में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का एक मात्र प्रतिष्ठित संस्थान

by Pawan Kaushal
07.06.2023
0

कहते है पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाती। और शिक्षा एक मात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हो...

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ का एक मात्र संस्थान मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

एक बेटी को शिक्षित करने का मतलब है पूरे समाज को शिक्षित करना, और इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (Modern Girls...

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9 02.04.2026
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore

Exit mobile version