लखनऊ की सड़कों से गंदगी और कूड़े को साफ करने के लिए नगर निगम निगम अब ओपन डंपिंग पॉइंट्स को पूरी तरह खत्म करने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम अब शहर में रिफ्यूज कॉम्पेक्टर लगाएगा। इस रिफ्यूज कॉम्पेक्टर से जमीन पर वेस्ट बिलकुल भी नहीं गिरता। रिफ्यूज कम्पेक्टर लगाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर में जगह भी चिन्हित कर ली गई है। रिफ्यूज कॉम्पेक्टर सबसे पहले भीड़ भाड़ वाले इलाकों, बाजारों में लगाया जाएगा जहां से कूड़ा अधिक निकलता है। नगर निगम प्रशासन की ओर से पहले ही फैसला लिया जा चूका है कि सभी जोन में धीरे-धीरे सभी ओपन डंपिंग पॉइंट्स को खत्म किया जाएगा। इसके लिए रिफ्यूज कम्पेक्टर को लगाया जा रहा है, इसके साथ ही कई अन्य पॉइंट्स पर प्लास्टिक शीट भी लगाई जाएगी।
Lucknow Metro’s East-West Corridor set to get AI-enabled, driverless trains
Lucknow Metro’s upcoming East-West Corridor is set to bring a major change to the city’s public transport system, with plans for fully driverless metro trains and advanced AI-based...
