उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पिछले दो दिन से लगातार सड़कों पर इतना घना कोहरा छाया रहा है कि लखनऊ समेत कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम देखी गई। और इसी वजह से ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। इसके साथ ही कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसे हुए जिनमें UPSRTC की बसों को काफी जानमाल की हानि हुई।
#Zerotoleranceforaccidentduetofog
आज दिनांक 20.12.22 को श्री संजय कुमार,प्र0नि0 उ0प्र0परि0नि0 द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त क्षे0प्र0/से0 प्र0/स0क्षे0प्र0 को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोहरे के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि में संचालन कदापि न किया जाए। pic.twitter.com/MCDfDyvkE1— UPSRTC (@UPSRTCHQ) December 20, 2022
बढ़ती ठंड, घने कोहरे और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने UPSRTC की बसों की रात्रिकालीन बस सेवाओं पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। खराब मौसम के कारण और घने कोहरे को देखते हुए अब रात 12 बजे के बाद किसी भी बस का संचालन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अगर किसी बस का रात में संचालन किया जाता है और रास्ते में घना कोहरा दिखाई पड़ता है तो बसों को रास्तों में पड़ने वाले बस स्टेशन, ढाबा, थाना, पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा पर रोक दिया जाएगा। बस तब ही रवाना होगी जब कोहरा छंट जाएगा और इसका निर्णय क्षेत्रीय प्रबंधक स्थानीय स्थिति के अनुसार करेंगे। अगर मौसम सही है कोहरा नहीं है तो बसों का संचालन सामान्य रूप से किया जाएगा।
एमडी के मुताबिक क्षेत्रीय एंव सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रात 8 बजे से 12 बजे तक बस स्टेशनों पर कैंप करेंगे और टीम यह पता करेगी की कहाँ पर मौसम कैसा है। ये अधिकारी यात्रियों एवं चालक, परिचालकों के लिए स्टेशनों पर ठहरने, अलाव, शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था करेंगे।
लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, फ्लाइट पकड़नी है तो ढाई घंटे पहले पहुंचे
