लखनऊ में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। राजधानी की 9 विधानसभा सीटों पर 24 फरवरी को चौथे चरण में वोटिंग होनी है और इसके लिए सभी सिसायी दल चुनाव के प्रचार में जुटे हैं।
लखनऊ वासियों से मतदान करने की अपील।@ECISVEEP @ceoup @ChiefSecyUP pic.twitter.com/jOcXuneWZs
— DM Lucknow (@AdminLKO) February 16, 2022
जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 46 पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। इसी तरह दिव्यांगों के लिए विशेष तौर पर 7 बूथ बनाए जाएंगे और प्रत्येक विधानसभा में 120 मॉडल बूथ भी होंगे। पिंक बूथ में सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी। दिव्यांगों के लिए विशेष बूथ में सभी कर्मचारी दिव्यांग होंगे। इसके अलावा पहली बार ‘ग्रीन बूथ’ देखने को मिलेगा और एक जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला बूथ भी होगा जहां पूरी व्यवस्था वैकल्पिक ऊर्जा से संचालित होगी। इसके साथ ही शहर की 9 विधानसभा में वोटर के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
