• Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
No Result
View All Result

UP में बनेगी देश की पहली एजुकेशन टाउनशिप, देश और प्रदेश के युवाओं को एक जगह मिलेगी क्वालिटी एजुकेशन

by Pawan Kaushal
4 years ago
in Uttar-Pradesh-Hindi
Reading Time: 1 min read
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

उत्तर प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर और ऊँचा करने के लिए सरकार अब अमेरिका जैसे देशों की तर्ज पर राज्य में एजुकेशन टाउनशिप विकसित करने जा रही है। और सबसे खास बात यह है कि यूपी में खुलने वाली यह एजुकेशन टाउनशिप देश की पहली टाउनशिप होगी। इससे प्रदेश के युवाओं को बेहतर उच्च श्रेणी की शिक्षा मिलेगी और युवा दक्ष होंगे और देश दुनिया में जाकर अपना करियर बना सकेंगे। इस परियोजना को लेकर मुख्य सचिव के सामने प्रजेंटेशन हो चुका है और सीएम ने भी इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। सीएम ने प्रदेश में ऐसी 5 टाउनशिप विकसित करने का निर्देश दिया है और इस परियोजना पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय खोल सकेंगे अपना कैंपस और स्टडी सेंटर

यूपी में खुलने वाली देश की पहली एजुकेशन टाउनशिप अपने आप में शिक्षा जगत की एक आधुनिक टाउनशिप होगी जहां छात्र एक जगह अनेकों कोर्सों का अध्ययन कर सकेंगे और आसानी से अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगे। इस एजुकेशन टाउनशिप में प्राइवेट संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और देश और दुनिया के सभी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय सरकारी और प्राइवेट इस टाउनशिप में अपना कैंपस और स्टडी सेंटर खोल सकेंगे।

इसके साथ ही कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालय भी होगा और छात्रों को सस्ती और अच्छी शिक्षा भी आसानी से मिल सकेगी। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद छात्र रोजगार के अवसर आसानी से ढूंढ सकेंगे और स्वरोजगार शुरू करने में भी काफी सहूलियत होगी।

इस टाउनशिप में अटल आवासीय विद्यालय जैसे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय भी होंगे। साथ ही ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेज की स्थापना करवाई जायेगी, जहां मैनेजमेंट, टेक्निकल एजुकेशन, मेडिकल और अन्य कोर्सों से जुड़े पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकेंगे।

टाउनशिप में प्रतियोगी छात्रों के लिए भी सुविधाएं भी होंगी और यहाँ पर कोचिंग संस्थान भी चलाया जाएगा। इनके जरिए नीट, आईआईटी, UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी छात्र कर सकेंगे। साथ ही छात्रों और अध्यापकों के रहने के लिए आवास की भी उचित व्यवस्था होगी।

डेलाइट इंडिया के साथ हुई बैठक में लिया गया यह निर्णय

आपको बताते चलें कि, उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने डेलाइट इंडिया के साथ हाथ मिलाया है। और इसी के तहत डेलाइट इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने एजुकेशन टाउनशिप के संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। इस टाउनशिप को बनाने का सरकार एक मात्र मकसद है कि प्रदेश के युवाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके, साथ ही प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि अफ्रीकी, लैटिन अमेरिकी और मध्य एशिया देशों के छात्र भी यहां आकर अपनी पढ़ाई पूरी करें।

लखनऊ के कुकरैल में शिफ्ट होगा प्राणी उद्यान और वन क्षेत्र में बनेगी नाइट सफारी

UP में बनेंगे 6 नए एक्सप्रेसवे, हरिद्वार और वाराणसी भी गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे

यूपी में अब घर बनाना हुआ और महंगा, सरकार ने अंबार और जल शुल्क में की बढ़ोतरी

UP में खांसी, डिप्रेशन और इनसोमनिया जैसी बिमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की बिक्री सीमा तय

NHAI ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया शुरू, कानपुर रोड पर तोड़ा जा रहा अवैध निर्माण

Tags: Country's first education townshipEducation of TownshipEducation Townshipknocksenseknocksense hindiknocksense indiaknocksense uttar pradeshuttar pradesh hindi newsuttar pradesh hindi updatesउत्तर प्रदेश एजुकेशन टाउनशिपएजुकेशन टाउनशिप
SendShareShare

Pawan Kaushal

Related Stories

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब घर, जमीन, जैसी अचल संपत्तियों के लिए किसी के भी नाम मुख्तारनामा यानी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी करने के नियमों में बदलाव किया गया है।...

UP Scholarship – अब छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को देना होगा अपने पिता का आधार और पैन नंबर

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति व शुल्क भरपाई के लिए अब छात्रों को अपने पिता का आधार और पैन कार्ड का ब्यौरा भी देना होगा। जल्द ही इनकम टैक्स...

Kashi Airport – वाराणसी एयरपोर्ट पर खुला देश का पहला रीडिंग लाउन्ज

by Pawan Kaushal
11.05.2023
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेशनल बुक ट्रस्ट और शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से एयरपोर्ट परिसर में रीडिंग लाउंज की स्थापना की गई हैं।...

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

Recent Posts

  • Over 50+ brands set to descend upon Lucknow for the Ikaai Spring Edit on April 9 02.04.2026
  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore

Exit mobile version