Indore-Hindi

इंदौर में 150 करोड़ की लागत से बना एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट

यह प्लांट पीपीपी मॉडल पर बनाया गया है, जिससे इंदौर नगर निगम को सालाना 2.5 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।

Aastha Singh

इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक माना जाता है। इंदौर एशिया का सबसे बड़ा बायो-सीएनजी प्लांट का उद्घाटन के साथ स्वच्छता में एक और उच्च मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा 19 फरवरी को वर्चुअल तरीके से किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्यक्ष रुप से इसके उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। नगर निगम द्वारा देश के सबसे बड़े बायो प्लांट को जीरो वेस्ट तकनीक के आधार पर तैयार किया जा रहा है।

इस प्लांट में गीले कचरे से बायो सीएनजी व खाद तैयार की जाएगी। प्लांट को 100 प्रतिशत गीले कचरे का उपयोग करके संचालित किया जाएगा, जिससे प्रति दिन लगभग 18,000 किलोग्राम बायो गैस का उत्पादन होने का अनुमान है। इंदौर नगर निगम ने अनुमान लगाया है कि इस बायो-सीएनजी से शहर में रोजाना करीब 400 बसें चलाने में मदद मिलेगी।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Getting married in Lucknow? Bookmark this before you start shopping

Rain, rhythm & nostalgia: Baarish is bringing a one-of-a-kind evening to Lucknow this Saturday

Picture abhi baaki hai: Lucknow Film Festival brings AI, animation & gaming to Lucknow on Oct 23–24!

Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials

The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing

SCROLL FOR NEXT