Indore-Hindi

इंदौर में 400 करोड़ की लागत से सुपर कॉरिडोर पर बनेगा मेट्रो रेल डिपो

मेट्रो कंपनी का प्रशासनिक भवन भी डिपो परिसर में ही बनाया जाएगा।

Surabhi Tiwari

इंदौर में गांधी नगर के पास 400 करोड़ की लागत से सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो रेल परियोजना का डिपो बनाया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने लखनऊ की एक कंपनी को ठेका दे दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, डिपो में लगभग सवा किलोमीटर लंबा टेस्टिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। मेट्रो ट्रेन को मुख्य ट्रैक पर चलाने से पहले इस ट्रैक पर चलाकर उसकी टेस्टिंग की जाएगी।

ट्रेन के डिब्बों के रखरखाव के लिए मेंटेनेंस शेड भी बनाया जाएगा

[rebelmouse-proxy-image https://media.rbl.ms/image?u=%2F65535%2F51716641704_70f3e3fad6_h.jpg&ho=https%3A%2F%2Flive.staticflickr.com&s=435&h=1b9545ec8c92fcfa05845058c70fcf40280d7f863e1dfb8ead9892a44fa5f389&size=980x&c=1364094887 photo_credit="" pin_description="" dam="0" site_id=20074994 caption="" photo_credit_src="https://live.staticflickr.com/65535/51716641704_70f3e3fad6_h.jpg" crop_info="%7B%22image%22%3A%20%22https%3A//media.rbl.ms/image%3Fu%3D%252F65535%252F51716641704_70f3e3fad6_h.jpg%26ho%3Dhttps%253A%252F%252Flive.staticflickr.com%26s%3D435%26h%3D1b9545ec8c92fcfa05845058c70fcf40280d7f863e1dfb8ead9892a44fa5f389%26size%3D980x%26c%3D1364094887%22%7D" expand=1]

डिपो में ट्रेन के डिब्बों के रखरखाव के लिए मेंटेनेंस शेड भी बनाया जाएगा। मेट्रो कंपनी का प्रशासनिक भवन भी डिपो परिसर में ही बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेट्रो के डिपो के लिए वन विभाग की 32 हेक्टेयर जमीन पहले ही ली जा चुकी है। इसके अलावा कुछ हिस्सा गांधी नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था का भी आ रहा है, संस्था ने यह जमीन देने की सहमति भी शासन को दे दी है।

उधर एमआर-10 पर निर्माणाधीन मेट्रो ट्रेन के एलिवेटेड कारिडोर पर दो खंभों के बीच सोमवार को कांक्रीट के सेगमेंट लॉन्च किया गया। एमआर-10 ब्रिज के पास अंतरराज्यीय बस अड्डा (आइएसबीटी) के पास सेगमेंट की लॉचिंग प्रक्रिया शुरू की गई। एमआर-10 ब्रिज से लेकर चंद्रगुप्त चौराहा और सुखलिया के बीच कई खंभे खड़े हो चुके हैं। सुखलिया से विजय नगर के बीच भी इस समय तेजी से काम चल रहा है।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

Bored of Coffee and Milkshakes? Try THESE 9 Matcha Spots in Kanpur

Lucknow’s about to get LOUD! 10 grand events to add to your calendar

Kanpur to get metro, road & railway upgrades under ₹20,900 Cr development plan

From drones to fireworks, Phoenix Palassio pulls off a history-making show in Lucknow!

7 Kanpur content creators feeding your daily scroll addiction

SCROLL FOR NEXT