कानपुर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन 
Kanpur-Hindi

कानपुर में निजी वाहनों के लिए स्थापित किया जा रहा शहर का पहला ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत क्रिस्टल पार्किंग परेड और मोतीझील में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है

Pawan Kaushal

कानपुर में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए नगर प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। जल्द ही कानपुरवासी अपनी इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर भी चार्ज कर सकेंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत क्रिस्टल पार्किंग परेड और मोतीझील में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है और यह शहर का पहला चार्जिंग स्टेशन है जो निजी वाहनों के लिए होगा। इस चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए 1 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं।

शहर में अभी तक कहीं भी निजी वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन नहीं है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नोडल अफसर आरके सिंह ने बताया कि दोनों जगह सेंटर लगभग तैयार हो चुका है और बचा हुआ काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस चार्जिंग स्टेशन के संचालन हो जाने से शहरवासियों को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में सहूलियत होगी।

20 मिनट में टू व्हीलर और 45 मिनट में फोर व्हीलर होंगे चार्ज

कानपुर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाये जा रहे इन ईवी चार्जिंग स्टेशन पर 20 मिनट में टू व्हीलर, 28 मिनट में थ्री व्हीलर और 45 मिनट में फोर व्हीलर वाहन 80% चार्ज हो जाएंगे। टू व्हीलर वाहन की चार्जिंग के लिए 20 रुपये, थ्री व्हीलर के लिए 40 रुपये और फोर व्हीलर वाहन को चार्ज करने के लिए 100 रुपये का प्रस्तावित शुल्क रखा गया है। अंतिम शुल्क चार्जिंग स्टेशन के शुरू होने पर रखा जाएगा।

आपको बताते चलें कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने निजी वाहनों के लिए पहले चरण में दो जगह चार्जिंग सेंटर खोलने का निर्णय लिया है जिसपर अभी कार्य जारी है। और ऐसे ही अन्य 20 चार्जिंग स्टेशन शहर के अलग अलग इलाकों में खोलने की योजना है।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT