ट्रैफिक डायवर्जन  Kanpur Nagar Police Commissionerate
Kanpur-Hindi

Kanpur Traffic Diversion - नगर निकाय चुनाव के चलते शहर में 10 से 13 मई तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहर में 10, 11 और 13 मई तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

Pawan Kaushal

कानपुर में 11 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के कारण 13 मई तक शहर में ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। और इसी के तहत ट्रैफिक विभाग ने नौबस्ता चौराहे से लेकर हमीरपुर रोड पर घाटमपुर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहर में 10, 11 और 13 मई तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक डायवर्जन
  • घाटमपुर चौराहे से नौबस्ता चौराहे की ओर कोई भी भारी और हलके वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन घाटमपुर चौराहा से मूसानगर, चौडगरा की ओर से अपने गंतव्य को जाएंगे।

  • रमईपुर चौराहे से भारी और हल्के वाहन नौबस्ता गल्ला मंडी की ओर नहीं आएंगे। ये वाहन पतारा रोड और घाटमपुर की ओर से अपने गतंव्य को जाएंगे।

  • मौरंग मंडी विनगवां से भारी - हल्के और चार पहिया वाहन नवीन गल्ला मंडी और नौबस्ता की ओर नहीं जा सकेंगे।

  • नौबस्ता चौराहा से घाटमपुर की ओर हल्के - भारी वाहन नहीं जाएंगे। नौबस्ता चौराहा से घाटमपुर की ओर आने वाले भारी वाहन नौबस्ता चौराहा से बर्रा बाईपास होकर कानपुर देहात की ओर, और रामादेवी चौराहा से प्रयागराज, लखनऊ की ओर जाएंगे।

  • नौबस्ता बंबा चौराहा से कोई भी दो पहिया -चार पहिया वाहन नवीन गल्ला मंडी की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन बंबा चौराहा से बांए सर्विस रोड से समाधि पुलिया होकर अपने गतंव्य को जाएंगे।

  • नौबस्ता चौराहा से हमीरपुर रोड, घाटमपुर की ओर से नौबस्ता चौराहा की ओर चलने वाले हलके वाहनों को भी आवश्यकतानुसार रोक-रोक कर निकाला जाएगा।

  • बर्रा और कानपुर देहात की ओर से आने वाले भारी वाहन नौबस्ता से गल्ला मंडी की ओर नहीं जा सकेंगे।

  • गायत्री नर्सिंग होम चौराहा , कास्टिंग यार्ड से कोई भी वाहन हमीरपुर रोड की ओर नहीं जा सकेंगे।

To get all the latest content, download our mobile application. Available for both iOS & Android devices. 

AQI crosses 200 mark in Lucknow; winter pollution could make things worse

Lucknow gets two new Malabar Gold & Diamonds outlets just in time for Diwali

Diyas, fits, mithais & more | Let's go Diwali shopping in Lucknow!

From festive decor to live rangoli, here's what's happening at LuLu Mall this Diwali

7 jewellery stores in Lucknow to make your Dhanteras shine a little brighter

SCROLL FOR NEXT